एक्सप्लोरर

BUDGET 2020: टेलीकॉम सेक्टर की मांग, स्पेक्ट्रम चार्जेज और लाइसेंस शुल्क में की जाए कमी

टेलीकॉम उपकरणों की बिक्री को डीम्ड निर्यात का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है और ये मांग लंबे समय से उठ रही है.बजट से टेलीकॉम इंडस्ट्री की उम्मीद है कि इस बाक

नई दिल्लीः कल सुबह देश का बजट पेश होगा और इसे पेश होने में चंद घंटे बाकी रह गए हैं और देश के तमाम इंडस्ट्रियल सेक्टर्स की सरकार से ये मांग है कि उन्हें इस बजट में ऐसे इंसेटिव या राहत दी जाएं जिससे उद्योगों की हालत को सुधारा जा सके. हर साल की तरह टेलीकॉम सेक्टर भी सरकार से उम्मीद कर रहा है कि उसे स्पेक्ट्रम, कॉल दरों के मोर्चें पर कुछ राहत दी जाए.

टेलीकॉम उपकरणों की बिक्री पर ये है मांग टेलीकॉम उपकरणों की बिक्री को डीम्ड निर्यात का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है और ये मांग लंबे समय से उठ रही है. पीएमआई नियमों का पालन करते हुए जिन भी टेलीकॉम उपकरणों की बिक्री को डीम्ड निर्यात का दर्जा दिया जा सके वो प्रदान किया जाना चाहिए.

लाइसेंस शुल्क में कमी का एलान किया जाए टेलीकॉम कंपनियों की मांग है कि स्पेक्ट्रम लाइसेंस शुल्क में कुछ ऐसी कमी की जाए जिससे इस सेक्टर में मौजूद प्लेयर्स जिन कड़ी प्रतिस्पर्धा और बढ़ी हुई लागत का सामना कर रहे हैं उनसे उन्हें कुछ राहत मिल सके. इसके अलावा स्पेक्ट्रम यूसेज चार्जेज यानी (एसयूसी) में भी सरकार कमी करे इसकी मांग सरकार से की जा रही है.

लाइसेंस फीस-स्पेक्ट्रम यूसेज चार्जेज में इतने फीसदी की कटौती की है मांग टेलीकॉम इंडस्ट्री को उम्मीद है कि लाइसेंस फीस को 8 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया जाए और स्पेक्ट्रम यूसेज चार्जेज यानी (एसयूसी) को घटाकर 1-2 फीसदी पर ले आया जाए. ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि आने वाले 5जी स्पेक्ट्रम की बोली के लिए मौजूदा टेलीकॉम के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा स्पेक्ट्रम खरीद सकें.

भारी कर्ज से जूझ रही इंडस्ट्री के लिए राहत के एलान की उम्मीद बता दें कि टेलीकॉम इंडस्ट्री इस समय भारी कर्ज से जूझ रही है और करीब 8 लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज में डूबी है और इसके साथ ही उस पर 1.47 लाख रुपये की देनदारी भी है. सरकार से इस समय उम्मीद की जा रही है कि कुछ ऐसे ऐलान किए जाएं जिससे इस देनदारी से कंपनियों को राहत मिले.

टेलीकॉम इंडस्ट्री की इसके अलावा टावर लगाने की योजनाओं में तेजी लाने, इंडस्ट्री के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बैंक बनवाने जैसी मांगों पर भी ध्यान देने की मांग है. इंडस्ट्री मान रही है कि सरकार टेलीकॉम सेक्टर को बूस्ट देने के लिए बड़े एलान करेगी जिससे इस सेक्टर की बेहतरी में तेजी आ सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget