एक्सप्लोरर

रिटायरमेंट की आयु 60 साल से बढ़ाए जाने की उम्मीद, आर्थिक सर्वे में दिया गया संकेत

आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि आगे चलकर पुरुष और महिला दोनों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाई जा सकती है. इसे अन्य देशों के अनुभव के मुताबिक माना जा सकता है.

नई दिल्लीः जीवन प्रत्याशा (लाइफ एक्सपेक्टेंसी) में वृद्धि के चलते ऐसा लगता है कि देश की कामकाजी आबादी की सेवानिवृत्ति आयु यानी रिटायरमेंट एज को मौजूदा 60 साल से आगे बढ़ाना जरूरी हो गया है. आर्थिक समीक्षा में यह बात कही गई है. भारत में पुरुषों और महिलाओं दोनों की जीवन प्रत्याशा में वृद्धि जारी रहने की संभावना को यह देखते हुए पुरुष और महिला दोनों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाई जा सकती है. इसे अन्य देशों के अनुभव के मुताबिक माना जा सकता है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आर्थिक समीक्षा 2018-19 पेश की. समीक्षा में कहा गया है कि प्रजनन दर में गिरावट और जीवन प्रत्याशा में वृद्धि की वजह से साल 2031-41 के दौरान भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 0.5 फीसदी से नीचे रहने की उम्मीद है. इसमें कहा गया है कि सेवानिवृत्ति की आयु में वृद्धि संभवत: अनिवार्य है. इसलिए इस बदलाव के पहले ही संकेत दिए जा सकते हैं ताकि श्रमबल इसके लिए तैयार हो सके. समीक्षा में जोर दिया गया कि यह पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति प्रावधानों के लिए पहले से तैयारी करने में भी मदद करेगा.

बुजुर्ग आबादी बढ़ने और पेंशन वित्तपोषण को लेकर बढ़ते दबाव के कारण कई देशों ने पेंशन योग्य सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ानी शुरू कर दी है. आर्थिक समीक्षा में भारत की जनसंख्या पर प्रकाश डालते हुए कहा गया है कि आने वाले दो दशकों में देश की जनसंख्या वृद्धि दर में काफी गिरावट होगी. जनसंख्या वृद्धि दर 2021-31 के दौरान एक फीसदी से कम और 2031-41 के दौरान 0.5 फीसदी से नीचे रहेगी.

समीक्षा के मुताबिक पूरे देश के लिए युवा आबादी का लाभ मिलेगा लेकिन कुछ राज्य 2030 तक बुजुर्ग आबादी की ओर बढ़ाना शुरू कर देंगे. जनसंख्या में 0-19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की संख्या 2011 के उच्चतम स्तर 41 फीसदी से घटकर 2041 में 25 फीसदी रह जाएगी.

दूसरी ओर आबादी में 60 साल आयु वर्ग वाले लोगों की संख्या 2011 के 8.6 फीसदी से बढ़कर 2041 तक 16 फीसदी पर पहुंच जाएगी. कामकाजी आबादी 2021-31 के बीच 97 लाख प्रति वर्ष की दर से बढ़ेगी और 2031-41 के बीच 42 लाख प्रति वर्ष की रफ्तार से बढ़ेगी.

अगले दो दशकों में देश में जनसंख्या और लोगों की आयु संरचना के पूर्वानुमान नीति-निर्धारकों के लिए स्वास्थ्य सेवा, वृद्धों की देखभाल, स्कूल सुविधाओं, सेवानिवृत्ति से संबंध वित्तीय सेवाएं, पेंशन कोष, आयकर राजस्व, श्रम बल, श्रमिकों की हिस्सेदारी की दर और सेवानिवृत्ति की आयु जैसे मुद्दों से जुड़ी नीतियां बनाना एक बड़ा काम होगा.

मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने बताईं आर्थिक सर्वे के ब्लू प्रिंट की 5 मुख्य बातें

आर्थिक सर्वेः NPA में गिरावट, बैंकों के कामकाज में सुधार से इकोनॉमी में भी तेजी की उम्मीद

बजट 2019: छोटी कंपनियों को वित्त मंत्री से बड़ी राहत की उम्मीद, ऑटो सेक्टर के लिए हो सकते हैं ये एलान

वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वे में पेश किया भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का खाका, जानिए यहां

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे में बताया, भारत कैसे बनेगा 5 ट्रिलियन इकोनॉमी IIT और IIM में पढ़ चुके हैं मुख्य आर्थिक सलहाकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम, तैयार किया है आर्थिक सर्वेक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget