एक्सप्लोरर

पूर्ण बजट के बजाय वोट ऑन अकाउंट पेश करेगी गुजरात सरकार

सोमवार को जारी आधिकारिक रिलीज के मुताबिक उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल 19 फरवरी को वोट ऑन अकाउंट पेश करेंगे. नितिन पटेल के पास वित्त विभाग भी है. 21 फरवरी को चर्चा और वित्तीय प्रस्तावों पर मतदान होगा.

नई दिल्लीः आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए गुजरात सरकार 18 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान पूर्ण बजट के बजाय वोट ऑन अकाउंट पेश करेगी. सोमवार को विधानसभा सचिवालय के जरिए जारी कार्यक्रम सूची के मुताबिक वोट ऑन अकाउंट की स्वीकृति के लिये गांधीनगर में पांच दिन के लिये विधानसभा का सत्र बुलाया जायेगा. पूर्ण बजट में आम तौर पर वित्त विधेयक का पारित होना शामिल होता है जबकि वोट ऑन अकाउंट में नयी सरकार के कार्यभार संभालने तक अगले कुछ महीने के प्रस्तावित खर्च की मंजूरी ली जाती है. विधानसभा की परंपरा के अनुसार सत्र के पहले दिन राज्यपाल ओ पी कोहली सदन को संबोधित करेंगे. सोमवार को जारी आधिकारिक रिलीज के मुताबिक उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल 19 फरवरी को वोट ऑन अकाउंट पेश करेंगे. नितिन पटेल के पास वित्त विभाग भी है. 21 फरवरी को चर्चा और वित्तीय प्रस्तावों पर मतदान होगा. विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक पंकज देसाई ने कहा, ‘आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार इस वित्त वर्ष (2018-19) के शुरुआती चार महीने के लिये सिर्फ वोट ऑन अकाउंट पेश करेगी.’ उन्होंने कहा कि जून या जुलाई में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा. 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा या वोट ऑन अकाउंट? क्या हो सकता है सरकार का कदम अंतरिम बजट की क्या रही है परंपरा, क्या इस बार होगा कुछ खास बजट 2019: रिफॉर्म को किनारे रख मोदी सरकार के लोकप्रिय बजट पेश करने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget