एक्सप्लोरर

Budget 2023: बजट से जुड़ी शुरुआती 15 बड़ी बातें, जानें अबतक के बड़े ऐलान 

Budget 2023-24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन बजट 2023-24 पेश कर दिया है. वित्त मंत्री ने अभी तक कई बड़े ऐलान किए हैं. 

Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन बजट 2023-24 पेश कर दिया है. यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है. वित्त मंत्री ने इस बजट में कई बड़े ऐलान किए हैं. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 1 साल की अवधि बढ़ाई गई है. अब गरीब परिवार 1 साल तक फ्री अनाज का लाभ उठा सकेंगे. वहीं किसानों के लिए भी खास ऐलान किए गए हैं. इसके अलावा, आम लोगों के आमदनी को लेकर भी बातें कही गई हैं. आइए जानते हैं बजट की शुरुआती 10 बड़ी बातें.... 

  1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि दुनिया ने माना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक चमकता हुआ सितारा है. उम्मीद जताई जा रही है कि अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की दर से ग्रोथ हासिल करेगी जो विश्व की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा है.
  2. कृषि के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ऐलान किया गया है. किसानों के लिए कोष बनया जाएगा. उत्पादकता को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे.
  3. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 1 साल के लिए और बढ़ा दी गई है. अब गरीबों को इस योजना के तहत एक साल के लिए फ्री में अनाज मिलेगा.
  4. वित्त मंत्री ने कहा कि बीते सालों में भारत के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. प्रति व्यक्ति आय 1.97 लाख रुपये सालाना हो गई है. भारतीय अर्थव्यवस्ता पहले के मुकाबले ज्यादा संगठित हो गई है.
  5. सरकार का ध्यान रोजगार को बढ़ाने पर है. वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी दर 7 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है. सरकार का खास जोर है कि रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें.
  6. सरकार ने 220 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगवाईं हैं और 44.6 करोड़ लोगों को पीएम सुरक्षा और पीएम जीवन ज्योति योजना से मिला है. पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए करोड़ों किसानों को फायदा मिल रहा है.
  7. वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में 7 प्राथमिकताएं होंगी. एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड से एग्री स्टार्टअप बढ़ेंगे.
  8. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जन भागीदारी के तहत सबका साथ, सबका विकास के जरिए आगे बढ़ी है. 28 महीनों में 80 करोड़ लोगों को फ्री अनाज दिया गया है .
  9. निर्मला सीतारामन ने कहा कि देश की आजादी के अमृतकाल का ये पहला बजट है. वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट खासकर युवाओं और सभी वर्ग के लोगों को आर्थिक मजबूती देगा.
  10. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स का गठन होगा. देश को दुनिया भर में मजबूत करने पर फोकस होगा. ग्रामीण महिलाओं के लिए 81 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप को मदद मिली है और आगे बढ़ाया जाएगा. 
  11. हाइड्रोजन मिशन के 19700 करोड़ रुपये दिए गए हैं. हरित विकास पर सरकार का जोर है. रसायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कर किया जाएगा. गोवर्धन योजना के तहत 500 प्लांट स्थापित किए जाएंगे. 
  12. स्किल इंडिया और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म तैयार करने की बात कही है. वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च किया जाएगा.
  13. सरकार युवाओं के लिए स्किल यूथ सेंटर बनाने पर जोर देगी और 30 स्किल इंडिया सेंटर बनाए जाएंगे.
  14. 157 नर्सिंग कॉलेज स्थापित किया जाएगा और वहां छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी. हेल्थ सेक्टर में नौकरी बढ़ाने पर भी फोकस किया जाएगा. 
  15. रेलवे को 2.40 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि ये अमृतकाल का पहल बजट है. इस बजट में कृषि सेक्टर में स्टार्टअप बढ़ाने की बात कही गई है. साथ ही रोजगार के अवसर पैदा करने की बात कही है. वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि दुनिया ने माना है कि भारत की इकोनॉमी आने वाले सालों में तेजी से बढ़ेगी. वहीं जीडीपी दर का अनुमान 7 फीसदी रहने का है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget