एक्सप्लोरर

Interim Budget 2024: इस बार अंतरिम बजट आएगा, क्या है और कब आता है, अब तक के अंतरिम बजट में क्या हुआ-सब जानें

Interim Budget 2024: इस बार अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा जो आम बजट से कई मायनों में बेहद अलग होता है. यहां इसके बारे में AटूZ जानें और अब तक के अंतरिम बजट में हुए ऐलानों के बारे में भी समझें.

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं. यह बजट 1 फरवरी 2024 को देश की नई संसद में पेश किया जाएगा. ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि अंतरिम बजट क्या होता है और यह आम बजट से कैसे अलग होता है तो हम आपको जानकारी दे रहे हैं. यहां पिछले कुछ अंतरिम बजट के महत्वपूर्ण ऐलानों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

क्या होता है अंतरिम बजट?

अंतरिम बजट सालाना या आम बजट से कई मामलों में बहुत अलग होता है. आम चुनावों के साल में केंद्र सरकार द्वारा शुरुआत के कुछ महीनों के लिए अंतरिम बजट पेश किया जाता है. यह आम बजट से छोटा होता है और इसमें नई सरकार के गठन तक राजस्व और व्यय के अनुमान को प्रस्तुत किया जाता है जिससे मार्केट में निवेशकों का भरोसा बना रहे. यह बजट तब तक लागू रहता है जब तक की नई सरकार अपना नया पूर्ण बजट नहीं पेश कर देती है. हम आपको पिछले कुछ सालों में अंतरिम बजट के दौरान हुए कुछ महत्वपूर्ण ऐलानों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

अंतरिम बजट में किए गए कुछ महत्वपूर्ण ऐलानों के बारे में जानें-

2014 में अंतरिम बजट पेश करते हुए तत्कालीन यूपीए सरकार के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने वन रैंक वन पेंशन  (OROP) लागू करने का ऐलान किया था. इसके साथ ही उन्होंने एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए मोरेटोरियम पीरियड का ऐलान किया था. यह  मोरेटोरियम पीरियड 31 मार्च 2009 तक लिए गए एजुकेशन लोन पर लागू किया गया था. वहीं 2019 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के अंतरिम बजट को पेश करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव के साथ ही कई सरकारी योजनाओं का भी ऐलान किया था.

पीयूष गोयल ने 2019 के अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लॉन्च किया था. इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार हर साल गरीब किसानों के खाते के 6,000 रुपये कुल तीन किस्तों में ट्रांसफर करती है. इसके साथ ही सरकार ने 2019 के अंतरिम बजट में सैलरी क्लास को बड़ी राहत देते हुए टैक्स स्लैब में स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया था. वहीं 5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम वाले लोगों को टैक्स सीमा से बाहर का ऐलान भी किया गया था.

अंतरिम बजट से पहले बुधवार को हुई हलवा सेरेमनी

बुधवार को रायसीना हिल्स पर नार्थ ब्लाक के वित्त मंत्रालय में आयोजित हलवा सेरेमनी के बाद से ही अंतरिम बजट की कवायद तेज हो गई है. हर साल बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी के आयोजन की परंपरा है. इसमें वित्त मंत्री, राज्य मंत्री के साथ कई बड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं. इस सेरेमनी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने हाथों से हलवा निकालकर वहां मौजूद लोगों को दिया. पिछले कई सालों की तरह इस साल भी पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

IPO Update: पहले ही दिन 100 रुपये की कमाई करवा सकता है यह आईपीओ! जानें कितने भाव पर मिल रहे ये शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट

वीडियोज

India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget