एक्सप्लोरर

मोदी 3.0 के पहले बजट को लेकर शुरू हुआ कंसलटेशन का दौर, वित्त मंत्री सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक

India Budget 2024: प्री-बजट कंसलटेशन का सिलसिला आज से शुरू हो चुका है. गुरूवार को बिजनेस जगत के प्रतिनिधियों के साथ वित्त मंत्री सलाह मशविरा करेंगी.

Union Budget 2024: मोदी 3.0 के पहले आम बजट को लेकर सलाह-मशविरा का दौर शुरू हो चुका है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को लेकर देश के दिग्गज अर्थशास्त्रियों के साथ नॉर्थ ब्लॉक स्थिक वित्त मंत्रालय में पहली बजट पूर्व बैठक की है जिसमें जुलाई में पेश होने वाले बजट को लेकर अर्थशास्त्रियों के सुझाव लिए गए हैं. वित्त मंत्री के साथ इस बैठक में वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए. 

बजट पर मंथन!

बजट पूर्व बैठक का सिलसिला आज शुरू हो चुका है. गुरुवार 20 जून को वित्त मंत्री उद्योगजगत के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर बजट को लेकर उनके सुझाव लेंगी. इसके अलावा कृषि सेक्टर के एक्सपर्ट्स, लेबर यूनियन के प्रतिनिधियों के अलावा वित्त मंत्री फाइनेंशियल सेक्टर के रेग्यूलेटर्स के साथ भी प्री-बजट मीटिंग कर सकती हैं. 22 जून तो जीएसटी काउंसिल की बैठक जिसकी अध्यक्षता खुद वित्त मंत्री करने जा रही हैं. उसी दिन वित्त मंत्री राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ भी प्री-बजट मीटिंग करेंगी और उनके सुझाव लेंगी.    

मंगलवार को रेवेन्यू सेक्रेटरी ने की थी बजट पूर्व बैठक 

इससे पहले मंगलवार 18 जून को राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने बिजनेस चैंबर्स के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर बजट को लेकर उनके सुझाव लिए थे. बिजनेस चैंबर सीआईआई ने रेवेन्यू सेक्रेटरी को सौंपे गए अपनी मांगों में फेहरिस्त में बजट में 20 लाख रुपये तक सालाना आय वालों को टैक्स में मामूली राहत देने की गुजारिश की है. साथ ही पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर दोनों ही ईंधन को सस्ता करने की मांग की गई है जिससे महंगाई से राहत दिलाई जा सके. 

फिक्की ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स (Direct Tax and Indirect Tax)  को लेकर रेवेन्यू सेक्रेटरी को अपने सुझाव सौंपें हैं जिसमें टीडीएस (TDS) रेट स्ट्रक्चर को तर्कसंगत बनाने की मांग की गई है. फिक्की ने टीडीएस पेमेंट पर केवल तीन रेट स्ट्रक्चर का सुझाव दिया है. जिसमें सैलेरी पर स्लैब रेट के हिसाब से टीडीएस, लॉटरी-ऑनलाइन गेम्स पर मैक्सिमम मार्जिनल रेट और दूसरे कैटगरी के लिए दो टीडीएस रेट को लागू किया जाए. इससे टैक्सपेयर्स पर अनुपालन का बोझ कम होगा. फिक्की ने कैपिटल गेन स्ट्रक्चर को भी सरल बनाने का सुझाव दिया है. 

ये भी पढ़ें 

कल्याण ज्वेलर्स सेनको गोल्ड टाइटन का स्टॉक खरीदने की सलाह, 145 बिलियन डॉलर का हो जाएगा ज्वेलरी मार्केट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget