एक्सप्लोरर

कल्याण ज्वेलर्स सेनको गोल्ड टाइटन का स्टॉक खरीदने की सलाह, 145 बिलियन डॉलर का हो जाएगा ज्वेलरी मार्केट

Gems & Jewellery Stock: भारत का जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर असंगठित से संगठित होता जा रहा है जिसका फायदा बड़े रिटेल ज्वेलरी कंपनियों को होने वाला है.

Jewelery Stocks: सोना और हीरा है सदा के लिए. भारत में अमीर हो या गरीब सभी अपने हैसियत के हिसाब से सोने या डायमंड की ज्वेलरी खरीदना पंसद करते हैं. अमीर और देश का बढ़ता मध्यम वर्ग बड़े रिटेल स्टोर्स से ब्रांडेड ज्वेलरी खरीदना पसंद करता है. तो भारत क्योंकि गांवों का देश है तो अभी भी ज्वेलरी मार्केट पर असंगठित बाजार का बड़ा कब्जा है. लेकिन पिछले कुछ सालों में भारत का ज्वेलरी मार्केट का गजब का विस्तार हुआ है. वित्त वर्ष 2017-18 में भारत का ज्वेलरी मार्केट 50 बिलियन डॉलर का हुआ करता था जो 2023-24 में बढ़कर 80 बिलियन डॉलर ( 6400 अरब रुपये) का हो चुका है. और 2027-28 तक भारत के ज्वेलरी मार्केट का साइज 145 बिलियन डॉलर का होने का अनुमान है.  

कल्याण और सेनको गोल्ड का स्टॉक खरीदने की सलाह

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल के रिसर्च एनालिस्ट नवीन त्रिवेदी, प्रतीक प्रजापति और तनु जिंदल ने देश के ज्वेलरी मार्केट पर एक रिसर्च नोट तैयार किया है. और रिपोर्ट के मुताबिक इस सबके चलते वो बाजार में लिस्टेड तीन शेयरों पर बुलिश है. मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) और सेनको गोल्ड (Senco Gold) के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कल्याण ज्वेलर्स के स्टॉक का 525 रुपये टारगेट प्राइस दिया है. जबकि 1300 रुपये टारगेट प्राइस सेनको गोल्ड का दिया है. ब्रोकरेज हाउस ने 4150 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ टाइटन (Titan)  का शेयर भी खरीदने को कहा है जो तनिष्क (Tanishq) ब्रांड के नाम से रिटेल ज्वेलरी सेगमेंट में मौजूद है.

कल्याण ज्वेलर्स का स्टॉक फिलहाल 1.76 फीसदी के उछाल के साथ 431.45 रुपये पर, सेनको गोल्ड का 0.17 फीसदी के उछाल के साथ 1031 रुपये और टाइटन का स्टॉक 3.29 फीसदी की गिरावट के साथ 3471 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

डिस्पोजबल इनकम में बढ़ोतरी का फायदा 

रिसर्च पेपर के मुताबिक भारत के रिटेल ज्वेलरी सेक्टर के हाई ग्रोथ के कई कारण हैं. भारतीयों की डिस्पोजेबल इनकम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और प्रति व्यक्ति आय में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल रहा है. साथ ही अब शादियों और निवेश के लिए ज्वेलरी खरीदारी से हटकर लोग अब हर दिन पहने जाने वाले हल्के और खुबसुरत डिजाइन के सोने और डायमंड की ज्वेलरी की खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं. हॉलमार्क ज्वेलरी के चलते भी लोगों का भरोसा बढ़ा है तो मॉल और मार्केट में बड़े मनमोहक रिटेल स्टोर्स लोगों को शानदार शॉपिंग अनुभव प्रदान कर रहे हैं. इसके चलते संगठित ज्वेलरी रिटेल सेक्टर का मार्कट शेयर पूरे देश में 36-38 फीसदी हो चुका है.

इस सबके के बावजूद ज्वेलरी रिटेल सेक्टर पर असंगठित और लोकल प्लेयर्स का दबदबा कायम है. एक अनुमान के मुताबिक देश में 5 लाख के करीब सुनार और ज्वेलर्स मौजूदा हैं जो असंगठित मार्केट से जुड़े हैं. भारत में कुल सोने की खपत में 66 फीसदी योगदान ज्वेलरी का और 34 फीसदी हिस्सा बार और सिक्कों का है. भारत में सोने की खपत को आयात से पूरा किया जाता है.  

ज्वेलरी सेगमेंट में बढ़ रहा संगठित क्षेत्र का दबदबा 

शादियां और त्योहार भारत में ज्वेलरी खरीदारी की प्रमुख वजह है. दुल्हन की ज्वेलरी का डिमांड में सबसे बड़ा योगदान है. कुल ज्वेलरी डिमांड में इसकी हिस्सेदारी 55 फीसदी है. रोजाना पहनने वाले ज्वेलरी की डिमांड 30 से 35 फीसदी के करीब है. हाल के दिनों में मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां युवाओं को ध्यान में रखते हुए हल्के ज्वेलरी की मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस कर रहे हैं जो पश्चिमी स्टाइल के प्रेरित है. भारत के ज्वेलरी मार्केट में 10 फीसदी हिस्सा फैशन ज्वेलरी का है.

ब्रोकरेज हाउस को लगता है कि उपभोक्ता की खरीदारी में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. लोग ज्वेलरी खरीदारी के लिए असंगठित से संगठित प्लेयर्स की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. संगठित प्लेयर्स के ब्रांड को मजबूत करने के कवायद के चलते भरोसा और पारदर्शिता बढ़ी है. काराटोमीटर (Karatometer) और ज्वेलरी एक्सचेंज स्कीम (Jewellery Exchange Schemes), प्रमाणिकता सर्टिफिकेट, बायबैक स्कीम का फायदा मिल रहा है. टाइटन की तनिष्क और कल्याण ज्वेलर्स पूरे देश में स्टोर्स खोल रहे हैं तो ग्रामीण और सेमी-अर्बन डिमांड पर भी वे फोकस कर रहे हैं. ई-कॉमर्स पर ज्वेलरी रिटेल का भी फायदा मिल रहा है.  

ये भी पढ़ें 

बजट में 20 लाख रुपये तक आय वालों को इनकम टैक्स में राहत देने की मांग, पेट्रोल डीजल पर घटे एक्साइज ड्यूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget