एक्सप्लोरर

Budget 2024 Live: वित्त मंत्री ने टैक्स पर नहीं दी राहत, 57 मिनट के बजट भाषण से शेयर बाजार को नहीं मिला बूस्ट

Interim Budget 2024 LIVE Updates: अंतरिम बजट पेश करते हुए आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र की मोदी सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया था. हालांकि आज शेयर बाजार तो इससे फायदा नहीं ले पाया है.

Key Events
Budget 2024 LIVE Updates India FM Nirmala Sitharaman Interim Budget Key Announcement Tax Slab Budget 2024 Live: वित्त मंत्री ने टैक्स पर नहीं दी राहत, 57 मिनट के बजट भाषण से शेयर बाजार को नहीं मिला बूस्ट
बजट 2024 लाइव अपडेट्स
Source : ABP Live

Background

Budget 2024 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया है. इसके पेश होने के साथ ही इस बात का खुलासा हो रहा है कि चुनावी साल में सरकार किस तरह देश के टैक्सपेयर से लेकर किसानों, गरीबों, नौकरीपेशा, कारोबारियों और निवेशकों को लुभाने के लिए अपना निर्णायक दांव चलने की कोशिश कर रही है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का छठा बजट और पहला अंतरिम बजट

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने बड़ी चुनौती ये होगी कि आम से लेकर खास के लिए उनको पैसा निकालना होगा. इस अंतरिम बजट के बाद सरकार इलेक्शन मोड में आ जाएगी और ये बजट विकसित भारत की बुनियाद के लिए अहम बजट साबित हो सकता है. राम मंदिर के बाद केंद्र सरकार पहले ही टूरिज्म सेक्टर के जरिए देश की अर्थव्यवस्था के लिए अहम राजस्व आने की उम्मीद कर रही है और मान कर चला जा सकता है कि राम मंदिर के अपने वादे को पूरा करने के बाद सरकार का जोश हाई है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं जो अंतरिम बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने के साथ ही मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा जैसे पूर्व वित्त मंत्रियों के रिकॉर्ड को पीछे कर देंगी. इन नेताओं ने लगातार पांच बजट पेश किये थे.

मध्यम वर्ग की वित्त मंत्री से ढेरों उम्मीदें

साल 2024 में पेश होने वाला बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है. ऐसे में देश के मध्यम वर्ग को इस बार वित्त मंत्री से बहुत से उम्मीदें हैं. मिडिल क्लास की लंबे वक्त से मांग है कि सरकार इनकम टैक्स की धारा 80C में बदलाव करें और इसके तहत मिलने वाली टैक्स छूट 1.5 लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दें. वित्त मंत्री इस मांग पर भी सौगात दे सकती हैं.

16:05 PM (IST)  •  01 Feb 2024

Interim Budget 2024: बजट के बाद शेयर बाजार का जोश ठंडा और गिरावट पर बंद सेंसेक्स-निफ्टी

अंतरिम बजट के दिन शेयर बाजार की क्लोजिंग में बीएसई का सेंसेक्स 106.81 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 71,645 के लेवल पर ट्रेड क्लोज हुआ है. एनएसई का निफ्टी 28.25 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 21,697 के लेवल पर क्लोज हुआ है. निफ्टी 21700 के भी नीचे फिसल गया है और सेंसेक्स 71700 का लेवल तोड़ चुका है. रेलवे स्टॉक्स गिरे हैं और पीएसयू बैंक स्टॉक्स हालांकि तेजी पर क्लोज हुए हैं.

13:10 PM (IST)  •  01 Feb 2024

Interim Budget 2024: महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ाया गया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट पेश किया जिसमें उन्होंने महिलाओं पर काफी ध्यान दिया है. सरकार आधी आबादी को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है और इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर फैसला लेकर सरकार ने महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया था. आज के बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दे रही है. स्कीम में 1 करोड़ लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा और उनकी संख्या बढ़ाकर 3 करोड़ तक की जाएगी. इसका फायदा देश की महिलाओं को मिलेगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget