एक्सप्लोरर

Budget 2020: 'हलवा रस्म' के साथ बजट दस्तावेजों की छपाई शुरू, जानें क्यों मनाई जाती है ये सेरेमनी

Budget 2020: हलवा रस्म के साथ ही बजट दस्तावेजों की छपाई शुरू हो गई है. रस्म के बाद से ही संसद में बजट पेश होने तक अधिकारियों को अपने परिजनों तक से बातचीत करने और मिलने की अनुमति नहीं होती है.

Budget 2020: परंपरागत ' हलवा रस्म ' के साथ वित्त वर्ष 2020-21 के बजट दस्तावेजों की छपाई का काम आज से शुरू हो गया. समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर समेत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट एक फरवरी 2020 को पेश किया जाएगा.

हलवा रस्म के तहत एक बड़ी कड़ाही में ' हलवा ' तैयार किया जाता है और वित्त मंत्रालय के सभी कर्मचारियों में बांटा जाता है. इस मारोह में वित्‍त सचिव राजीव कुमार, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे, आर्थिक मामलों के सचिव अतनु चक्रवर्ती, दीपम विभाग में सचिव तुहिन कांत पांडे और व्‍यय सचिव टीवी सोमनाथन ने भी भाग लिया.

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, " बजट की गोपनीयता को बनाये रखने के लिए बजट प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों को आम बजट पेश होने तक नार्थ ब्लॉक स्थित छपाई खाने में ही रहना होता है. "

संसद में बजट पेश होने तक अधिकारियों को अपने परिजनों तक से बातचीत करने और मिलने की अनुमति नहीं होती है. वित्त मंत्रालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को ही घर जाने की अनुमति होती है. हलवा समारोह के बाद , वित्त मंत्री ने छापेखाने का दौरा किया और बजट की प्रिंटिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली.

क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी हलवा सेरेमनी के पीछे मान्यता रही है कि हर शुभ काम को करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए, साथ ही भारतीय परंपरा में हलवे को काफी शुभ भी माना जाता है. इसीलिए बजट जैसे बड़े इवेंट के लिए दस्तावेजों की छपाई से पहले इस सेरेमनी का आयोजन किया जाता है.

इस परंपरा के तहत वर्तमान वित्त मंत्री खुद बजट से जुड़े कर्मचारियों, बजट की छपाई से जुड़े कर्मचारियों और वित्त अधिकारियों को हलवा बांटते हैं. इस हलवे के बनने और बंटने के बाद ही बजट के दस्तावेजों के छापने की प्रक्रिया शुरू होती है.

जानिए- देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पूरा सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget