एक्सप्लोरर

Ex-Bonus Stocks: इन शेयरों के निवेशकों की निकल जाएगी लॉटरी, बिना पैसे खर्च किए मिलेंगे नए शेयर

Bonus Shares This Week: घरेलू शेयर बाजार में पिछले 3 सप्ताह से जबरदस्त रैली देखी जा रही है और इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी ने कई बार नया ऑल टाइम हाई लेवल बनाया है...

घरेलू शेयर बाजार इन दिनों लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा है. पिछले 3 सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने कई बार नया ऑल-टाइम हाई लेवल बनाया है. पिछले सप्ताह के दौरान तो निफ्टी पहली बार 20 हजार अंक के स्तर को पार करने के करीब पहुंच गया. हालांकि उसके बाद शुक्रवार को बाजार में हाई लेवल पर मुनाफावसूली देखने को मिली, पर अब भी बाजार उच्च स्तर पर ही है.

निवेशकों को मिल रहे मौके ताबड़तोड़

बाजार की इस रैली में निवेशकों को कमाई करने के भरपूर मौके मिल रहे हैं. कई शेयर लगातार मल्टीबैगर बन रहे हैं. उसके अलावा पिछले सप्ताह से कंपनियों के तिमाही परिणामों का सीजन शुरू हो गया है, जिसके साथ ही डिविडेंड और बोनस का सिलसिला तेज हो रहा है. सोमवार से शुरू हो रहा सप्ताह भी अलग नहीं है.

100 से ज्यादा शेयर एक्स-डिविडेंड

24 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान 100 से ज्यादा शेयर एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं. वहीं दूसरी ओर कई शेयर एक्स-बोनस भी हो रहे हैं. बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस साल करीब 35 कंपनियां अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान कर चुकी हैं. इस सप्ताह उनमें से 4 कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस होने जा रहे हैं.

क्या होता है बोनस शेयर

कई कंपनियां अपने मौजूदा शेयरधारकों को रिवार्ड के तौर पर बोनस में बिना पैसे के अतिरिक्त शेयर प्रोवाइड करती हैं. उदाहरण के लिए अगर 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर का ऐलान हुआ है तो मौजूदा शेयरधारकों को हर 1 पुराने शेयर के बदले एक नए शेयर मिलेंगे. इसके लिए जिस तारीख के आधार पर लाभार्थी शेयरधारकों का चुनाव होता है, उसे एक्स-बोनस डेट कहते हैं.

एनडीआर ऑटो कम्पोनेंट्स (NDR Auto Components)

वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली इस कंपनी के शेयरधारकों को एक शेयर के बदले एक शेयर मिलने वाले हैं. यह शेयर सप्ताह के पहले दिन यानी 24 जुलाई, सोमवार को एक्स-बोनस हो रहा है.

वीआर फिल्म्स (V R Films)

वीआर फिल्म्स का शेयर 26 जुलाई को एक्स-बोनस हो रहा है. इस कंपनी के बोर्ड ने 7:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. मतलब वीआर फिल्म्स के शेयरधारकों को हर 7 पुराने शेयर के बदले बोनस में 1 शेयर मिलने जा रहे हैं.

मान एल्युमिनीयम (Maan Aluminium)

मान एल्युमिनीयम का शेयर 27 जुलाई को एक्स-बोनस हो रहा है. इस कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर देने का प्रस्ताव मंजूर किया है. इसका मतलब हुआ कि मौजूदा शेयरधारकों को हर 1 पुराने शेयर के बदले में 1 नए फ्री शेयर मिलने वाले हैं.

रेमेडियम लाइफकेयर (Remedium Lifecare)

रेमेडियम लाइफकेयर का शेयर 29 जुलाई को एक्स-बोनस हो रहा है. इसके बोर्ड ने 9:5 के अनुपात में बोनस शेयर देने को मंजूरी दी है. इसका मतलब हुआ कि कंपनी के सभी मौजूदा शेयरधारकों को हर 9 पुराने शेयर के बदले 5 नए शेयर मिलने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: टाटा मोटर्स और अडानी पोर्ट्स समेत इन 100 से ज्यादा शेयर करा सकते हैं कमाई, इस सप्ताह हो रहे हैं एक्स-डिविडेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget