एक्सप्लोरर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता, केस दर्ज

Bombay Stock Exchange Threat: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली है. हालांकि इसमें संदेहास्पद कुछ भी नहीं मिला. 

Bombay Stock Exchange Bomb Threat: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली है. हालांकि इसमें संदेहास्पद कुछ भी नहीं मिला. किसी अज्ञात शख्स की तरफ से ये मेल कॉमरेड पिनारई विजयन की आईडी से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी देते हुए दावा किया गया बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की टावर बिल्डिंग में 4 आरडीएक्स, आईईडी बम रखे गए हैं, जो दोपहर 3 बजे फटेंगे.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी

हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते ने सघन तलाशी ली. लेकिन, जांच के दौरान उन्हें कुछ भी नहीं मिला. इस मामले में MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 351(1)(ब),353(2), 351(3), 351(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है

पुलिस का कहना है कि बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार को ही एक मेल के जरिए विस्फोट करने की ये धमकी दी गई थी. लेकिन चूंकि रविवार को स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी रहती है, इसलिए शिकायतकर्ता ने सोमवार को ही ईमेल के बाद शाम को पुलिस से संपर्क किया था. गौरतलब है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एशिया का सबसे पुराना एक्सचेंज है. ये एक ऐसा बाजार है, जहां पर कंपनियां म्यूचुअल फंड से लेकर शेयर, बॉन्ड और डेरिवेट्विस का कारोबार करती है.  

गोल्डन टेंपल को एक दिन पहले धमकी

गौरतलब है कि इस तरह की कई फर्जी धमकियां अलग-अलग शहरों में पहले भी मिली हैं. सोमवार को इसी तरह की धमकी अमृतसर के गोल्डन टेंपल को लेकर भी मिली है. मेल के जरिए दी गई उस धमकी में गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल को ही आरडीएक्स के जरिए उड़ाने का दावा किया गया था. पुलिस को हरमंदिर साहिब मैनेजिंग कमेटी की ओर से ये शिकायत दी गई, जिसमें बताया गया कि एक अज्ञात शख्स ने मेल में आरडीएक्स के जरिए विस्फोट की धमकी दी थी.

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स में 187 अंक की तेजी के साथ खुला बाजार, 65 अंक की उछाल के साथ 25138 पर निफ्टी

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget