एक्सप्लोरर

Bloomberg Billionaires Index: मुकेश अंबानी-गौतम अडानी की दौलत घटी, टॉप 10 अमीरों का भी चल रहा बुरा वक्त 

Top 10 Richest: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, टॉप 100 लिस्ट में शामिल सभी भारतीयों की नेट वर्थ कम हुई है. इसके अलावा टॉप 10 में शामिल सभी लोगों की दौलत घटी है.

Top 10 Richest: पिछला हफ्ता शेयर मार्केट के लिए बहुत बुरा रहा है. दुनियाभर के स्टॉक एक्सचेंज में यह गिरावट का सिलसिला जारी रहा. शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी पर भी बड़ी गिरावट हुई है. इसके चलते देश और दुनिया के अमीरों की दौलत को भी झटका लगा है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, दुनिया के टॉप 10 अमीरों की दौलत में कमी आई है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) समेत भारत के कई रईसों की सैलरी पिछले हफ्ते कम हुई है. आइए एक नजर इन दौलतमंदों की वर्तमान स्थिति पर डाल लेते हैं. 

टॉप 100 में शामिल सभी भारतीयों की नेट वर्थ कम हुई 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, लिस्ट में 11वें नंबर पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) मौजूद हैं. यह किसी भी भारतीय का सर्वोच्च स्तर है. उनकी दौलत अब 2.14 अरब डॉलर घटकर 111 अरब डॉलर रह गई है. गौतम अडानी (Gautam Adani) को 13वां स्थान हासिल है. उनकी दौलत 75.7 करोड़ डॉलर घटकर 99.6 अरब डॉलर रह गई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, इस दौरान शपूर मिस्त्री (Shapoor Mistry), शिव नादर (Shiv Nadar), सावित्री जिंदल (Savitri Jindal), दिलीप सांघवी (Dilip Shanghvi), अजीम प्रेमजी (Azim Premji), राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani), सुनील मित्तल (Sunil Mittal), कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla), सायरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla) और लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) भी टॉप 100 अमीरों में शामिल हैं. इन सभी की दौलत में कमी आई है.  

एलन मस्क समेत टॉप 10 के सभी अमीरों की दौलत हुई कम 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क (Elon Musk) बने हुए हैं. मगर, उनकी दौलत 13.9 अरब डॉलर घटकर 237 अरब डॉलर रह गई है. दूसरे नंबर पर मौजूद जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की दौलत भी 6.08 अरब डॉलर कम होकर 195 अरब डॉलर पर आ गई है. तीसरा स्थान बर्नार्ड अर्नोल्ट (Bernard Arnault) के पास है. उनकी संपत्ति 2.30 अरब डॉलर कम हुई हुई है. अब उनकी नेट वर्थ 181 अरब डॉलर रह गई है. चौथे स्थान पर मौजूद मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की नेट वर्थ 5.75 अरब डॉलर गिरकर 178 अरब डॉलर रह गई है. पांचवें नंबर पर बिल गेट्स (Bill Gates) हैं. उनकी दौलत 1.18 अरब डॉलर घटकर 157 अरब डॉलर रह गई है. 

टॉप 10 में से 9 रईस अमेरिकी, इनमें से 8 टेक्नोलॉजी सेक्टर से

इसके अलावा टॉप 10 में मौजूद लैरी एलिसन (Larry Ellison), वॉरेन बफे (Warren Buffett), स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer), लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) शामिल हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि टॉप 10 में से 9 रईस अमेरिका के हैं. साथ ही इनमें से 8 टेक्नोलॉजी सेक्टर से आते हैं. सिर्फ फ्रांस के बर्नार्ड अर्नोल्ट इसमें शामिल हैं. साथ ही वह टेक्नोलॉजी की बजाय कंजूमर सेगमेंट से आते हैं.

ये भी पढ़ें 

Ultra Luxury Homes: 40 करोड़ रुपये से महंगे घरों की डिमांड से सब हैरान, 1 लाख रुपये स्क्वायर फीट कीमत चुका रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget