एक्सप्लोरर

Biggies Burger: इंफोसिस छोड़ी, 20 हजार रुपये में शुरू की कंपनी, आज है 100 करोड़ रुपये का साम्राज्य

Biraja Rout Startup: इंफोसिस की नौकरी छोड़कर उसी के बाहर बर्गर बेचकर आज बिरजा राउत और उनका बिगीज बर्गर अब देश के 14 राज्यों में फैल चुका है.

Biraja Rout Startup: भारत का उद्योग जगत उत्साह से भर देने वाली कहानियों से भरा हुआ है. आर्थिक उदारीकरण के बाद यहां लोगों ने मुट्ठी भर पैसों से अपनी किस्मत लिखनी शुरू की और आज अरबों का साम्राज्य बनाए हुए बैठे हैं. आज हम ऐसे ही एक साधारण व्यक्ति के बारे में आपको बताएंगे, जिसने मैकडोनाल्ड और बर्गर किंग जैसी ग्लोबल कंपनियों की नाक में दम करके रख दिया है. मात्र 20 हजार रुपये से शुरू हुआ उनका कारोबार, आज 100 करोड़ रुपये से भी बड़ा हो चुका है. आइए जान लेते हैं उनके बारे में. 

ग्रिल्ड बर्गर का आईडिया 100 करोड़ रुपये की कंपनी में तब्दील हुआ 

भारत में बर्गर बहुत मशहूर हैं. मगर, इस सेगमेंट में मैकडोनाल्ड, केएफसी और बर्गर किंग जैसी दिग्गज कंपनियों के चलते कोई हाथ भी नहीं डालना चाहता था. मगर, बिरजा राउत (Biraja Rout) ने इस जोखिम भरे सेगमेंट में न सिर्फ हाथ डाला बल्कि अपने ग्रिल्ड बर्गर को देश के कोने-कोने में पहुंचा दिया. उनका ग्रिल्ड बर्गर का आईडिया आज 100 करोड़ रुपये की कंपनी में तब्दील हो चुका है.

इंफोसिस के साथ बेंगलुरु में काम करते थे बिरजा राउत

राउत ने इंफोसिस के साथ बेंगलुरु में काम करना शुरू किया. उन्होंने 21 साल की उम्र में अपना पहला बर्गर खाया. इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि बर्गर सिर्फ स्नैक नहीं बल्कि पूरा खाना है, जिससे उनकी भूख मिट सकती है. इसके बाद थोड़ी सी रिसर्च से उन्हें पता चला कि कोई भी देसी कंपनी बर्गर बनाने के लिए प्रसिद्ध नहीं है. यहीं से उनके मन में बर्गर कंपनी खोलने का विचार आया और बिगीस बर्गर (Biggies Burger) ने जन्म ले लिया. 

यूट्यूब से सीखा बर्गर बनाना और बन गए फूडप्रेन्योर

उन्होंने यूट्यूब के जरिए बर्गर बनाना सीखा. इसके बाद वह टेकी से फूडप्रेन्योर बन गए. उन्होंने बेंगलुरु के इंफोसिस ऑफिस के पास ही बर्गर का छोटा सा स्टोर खोला. अपने स्वाद और क्वालिटी के दम पर इसे जल्द ही लोकप्रियता हासिल हो गई. जल्द ही बिगीस बर्गर किओस्क से निकलकर स्टोर में तब्दील हो गया. 

अब 200 करोड़ की कंपनी बनाना है लक्ष्य 

धीरे-धीरे बिगीस बर्गर सफलता की सीढ़ियां चढ़ता गया और 2023 में इसकी मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपये हो चुकी है. बिरजा राउत का अगला लक्ष्य अपने ब्रांड को छोटे एवं मध्यम शहरों में पहुंचाना है. साथ ही बिगीस बर्गर को 200 करोड़ रुपये की कंपनी बनाना है. आज बिगीस बर्गर के 28 शहरों में 130 स्टोर हैं, जो कि 14 राज्यों में फैले हुए हैं. कंपनी अब तक 50 लाख बर्गर बेच चुकी है. 

स्वाद और गुणवत्ता से मिली सफलता 

बिरजा राउत के मुताबिक, बिगीस बर्गर की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसका भारतीय स्वाद और गुणवत्ता है. ऐसे में बिरजा की यह सफलता उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, जो पैसों की कमी के चलते बिजनेस शुरू करने से संकोच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Sachin Tendulkar Investment: सचिन तेंदुलकर का एक और कंपनी में निवेश, अब आ रहा आईपीओ, मिलेगा कमाई का जबरदस्त मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget