एक्सप्लोरर

10 और 20 रुपये के सिक्के पर आई बड़ी खबर, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

सरकार ने पहली बार 20 रुपये का सिक्का 2020 में जारी किया था. उस वक्त सरकार ने बताया था कि जो 20 का सिक्का होगा, वह 12 किनारों वाला बहुभुज होगा और इसमें अनाज की आकृति होगी.

देश में अक्सर लोगों के बीच ये बहस चलती रहती है कि 10 या 20 के सिक्के बंद होने वाले हैं, या जल्द ही बंद हो जाएंगे. हालांकि, अब लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने 10 और 20 के सिक्कों और नोटों को लेकर बड़ी जानकारी दी है. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर सरकार ने इसे लेकर क्या बड़ी जानकारी दी है.

वित्त मंत्रालय ने क्या कहा

वित्त मंत्रालय से सवाल पूछा गया था कि देश में मौजूदा समय में 10 रुपये के कितने नोट और सिक्के चल रहे हैं. जवाब देते हुए वित्त मंत्रालय ने बताया कि देश में आज भी 10 और 20 रुपये के सिक्के और नोट छप रहे हैं और चल रहे हैं. वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी कि 31 दिसंबर 2024 तक 2,52,886 लाख  10 के नोट बाजार में चल रहे हैं, जिनकी कीमत 25289 करोड़ है. वही 31 दिसंबर 2024 तक देश में 79,502 लाख 10 के सिक्के बाजार में मौजूद हैं, जिनकी कीमत 7950 करोड़ रुपए है.

अभी भी छप रहे हैं 20 के नए नोट

इसी के साथ वित्त मंत्रालय से सवाल पूछा गया कि क्या देश में 20 के नए नोट छापने पर रोक लगा दी गई है. सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है. यानी साफ है कि भले ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये के नोट और सिक्के आपको कम देखने को मिल रहे हों, लेकिन वह अभी भी चलन में हैं. इसको लेकर वक्त-वक्त पर जो बंद होने के चलन से बाहर आने की खबरें आती हैं, वह पूरी तरह भ्रामक हैं.

2020 में पहली बार जारी हुए थे 20 के सिक्के

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने पहली बार 20 रुपये का सिक्का 2020 में जारी किया था. उस वक्त सरकार ने बताया था कि जो 20 का सिक्का होगा, वह 12 किनारों वाला बहुभुज होगा और इसमें अनाज की आकृति होगी, जो देश में कृषि प्रधानता को दिखाएगी. इसके अलावा, एक, दो, पांच और दस रुपये के सिक्कों की नई श्रृंखला भी जारी की जाएगी, जो गोलाकार डिजाइन में होंगे और जिन पर हिंदी लिपि में मूल्य लिखा होगा.

वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया था कि 20 रुपये के सिक्के का वजन 8.54 ग्राम होगा और इसका बाहरी व्यास 27 मिमी होगा, जिसमें बाहरी रिंग निकेल सिल्वर और बीच का हिस्सा निकेल ब्रास का होगा. नए 20 रुपये के सिक्के के सामने वाले हिस्से पर 'अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष' अंकित होगा और नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा. बाईं परिधि पर हिंदी में 'भारत' और दाईं परिधि पर अंग्रेजी में 'इंडिया' लिखा होगा.

ये भी पढ़ें: बजट का भार, ट्रंप की टैरिफ वॉर...4.36 लाख करोड़ डूबे, भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget