एक्सप्लोरर

टाटा डोकोमो अब एयरटेल का हिस्सा होगा, एयरटेल को मिलेंगे 4 करोड़ नए ग्राहक

समझौते के मुताबिक, टाटा टेलिसर्विसेज और टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र के चार करोड़ ग्राहक भारती एयरटेल के नेटवर्क में शामिल हो जाएंगे. इस तरह भारती एयरेटल के ग्राहकों की संख्या 28 करोड़ से बढकर 32 करोड़ तक पहुंच जाएगी.

नई दिल्लीः टाटा समूह का मोबाइल समूह कारोबार अब भारती एय़रटेल का हिस्सा होगा. इसके जरिए एक ओऱ जहां भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 32 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी, वहीं भारती एयरटेल को 4जी तकनीक में इस्तेमाल होने वाले अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का फायदा मिलेगा.

टाटा समूह के कंज्यूमर मोबाइल बिजनेस की जिम्मेदारी दो कंपनियों, टाटा टेलिसर्विसेज और टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र ने संभाल रखा था. टाटा टेलिसर्विजेस जहां 17 सर्किल में सेवाएं मुहैया कराती है, वहीं टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र के नाम 2 सर्किल है. ये कारोबार घाटे में चल रहा है. दूसरी ओर जियो के बढ़ते दबदबे और वोडाफोन के साथ आइडिया के विलय के बाद टाटा समूह के मोबाइल सेवाएं बेचे जाने की अटकलें काफी समय से चल रही थी. गुरुवार को इस बाबत ऐलान किया गया.

समझौते के मुताबिक, टाटा टेलिसर्विसेज और टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र के चार करोड़ ग्राहक भारती एयरटेल के नेटवर्क में शामिल हो जाएंगे. इस तरह भारती एयरेटल के ग्राहकों की संख्या 28 करोड़ से बढकर 32 करोड़ तक पहुंच जाएगी. दूसरी ओऱ भारती एय़रटेल को 178.5 मेगाहर्ज स्पेक्ट्रम का फायदा मिलेगा जो 850, 1800 और 2100 मेगाहर्टज बैंड में आते हैं. टाटा समूह वैसे तो काफी हद तक देनदारी खत्म कर ही कारोबार भारती एयरटेल को सौंपेगा, लेकिन भारती एयरटेल को स्पेक्ट्रम के लिए बकाया रकम का कुछ हिस्सा चुकाना होगा. इस मामले में कुल देनदारी करीब 10 हजार करोड़ रुपये बनती है. कुल मिलाकर ये पूरा सौदा कर्ज मुक्त और बगैर नगद के होगा.

जियो के बाजार में आने के बाद एयरटेल की ये दूसरी खऱीद है. इसके पहले दिल्ली स्थित इस टेलिकॉम कंपनी ने फरवरी में टेलिनॉर खरीदने का ऐलान किया था. टेलिनॉर सात सर्किल, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और असम में सेवाएं मुहैया कराती है. इस सौदे का एयरटेल को एक बड़ा फायदा 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त 43.4 मैगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मिलने से हुआ है. एयरटेल का कहना था कि जिन सर्किल में टेलिनॉर सेवाएं मुहैया कराती है, वहां आबादी काफी ज्यादा है जिसकी वजह से कारोबार बढ़ाने का काफी बेहतर संभावनाएं हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो ने बाजार में खलबली मचा रखी है. शुरुआती कई महीनों तक मुफ्त सेवा मुहैया कराने के बाद अब भी कंपनी काफी कम दर पर सेवाएं मुहैया करा रही है जिसकी वजह से पुरानी कंपनियों को अपनी दरों में कमी करनी पड़ी. अब इंटरकनेक्ट चार्ज में कमी करने के टेलिकॉम रेग्युलेटर ट्राई के फैसले से कंपनियो को अपनी दरें और कम करनी होगी. दरअसल इंटरकनेक्ट चार्ज वो चार्ज है जो एक टेलिकॉम कंपनी उस दूसरी टेलिकॉम कंपनी को देती है जिसके नेटवर्क पर उसके ग्राहक कॉल करते हैं.

बहरहाल, ऐसा लगता है कि भारती एयरटेल के शेयरधारकों को कंपनी की ताजा पहल अच्छा नहीं लगा. कुछ यही वजह है भारती एय़रटेल के शेयर 0.8 फीसदी की गिरावट के बाद 400 रुपये के करीब पर बंद हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget