एक्सप्लोरर

स्टॉक स्प्लिट के साथ मल्टीबैगर भारत डायनामिक्स का शेयर होगा अफोर्डेबल, 8.50 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा

Bharat Dynamics Update: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शेयरधारकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर्स पर 8.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा.

Bharat Dynamics Stock Update: डिफेंस सेक्टर की मल्टीबैगर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनामिक्स के बोर्ड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू के एक शेयर को 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में विभाजित करने की मंजूरी दे दी है. कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को 8.50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड भी देने की घोषणा की है. 

बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट पर लगाई मुहर 

रक्षा मंत्रालय की पीएसयू भारत डायनामिक्स की बोर्ड की गुरुवार 21 मार्च 2024 को बोर्ड बैठक हुई. बोर्ड बैठक में भारत डायनामिक्स के 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले दे शेयरों में बांटने पर अपनी मुहर लगा दी है. उदाहरण के लिए अगर किसी निवेशक के पास अभी भारत डायनामिक्स के 10 रुपये के फेस वैल्यू 25 शेयर हैं तो इस स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयरधारक के पास 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले 50 शेयर्स होंगे. 

स्टॉक को अफोर्डेबल बनाने में मिलेगी मदद

रेग्यूलेटरी फाइलिंग में भारत डायनामिक्स ने शेयर विभाजित करने के फैसले का कारण बताते हुए कहा कि कैपिटल रीस्ट्रक्चरिंग के दीपम (DIPAM) के गाइडलाइंस को पूरा करने के लिए ये फैसला लिया गया है. साथ ही स्टॉक को बांटने के बाद ज्यादा से ज्यादा छोटे निवेशक स्टॉक खरीद सकेंगे. साथ ही इस फैसले के जरिए स्टॉक मार्केट में कंपनी के शेयर्स की संख्या को बढ़ाने में मदद मिलेगी. भारत डायनामिक्स ने बताया कि इस प्रक्रिया को शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलने के बाद 2 से 3 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. 

शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड

भारत डायनामिक्स ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शेयरधारकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर्स पर 8.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड भी देने का एलान किया है. कंपनी ने 2 अप्रैल 2024 को डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है और 18 अप्रैल 2024 को या उससे पहले शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा.  

स्टॉक ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न 

भारत डायनामिक्स के स्टॉक ने अपने निवेशकों को बाकी डिफेंस स्टॉक्स के समान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 2 साल में स्टॉक में 190 फीसदी, 3 वर्ष में 380 फीसदी और 5 सालों में 5 गुना उछाल देखने को मिला है.  

ये भी पढ़ें 

मोतीलाल ओसवाल एएमसी ने लॉन्च किया रियल्टी और स्मॉलकैप ETF, 21 मार्च को होगी NSE पर लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget