एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks: रॉकेट बना ये रेलवे स्टॉक, साल भर में 345 फीसदी की बेमिसाल उड़ान, अब मिला ये मोटा ऑर्डर

Best Multibagger Stocks: रेलवे से जुड़ा यह शेयर भारतीय शेयर बाजार के सबसे शानदार मल्टीबैगर शेयरों में गिना जाता रहा है. ताजे ऑर्डर के बाद एक बार फिर से इसमें रैली लौट आई है...

अगर भारतीय शेयर बाजार के सबसे शानदार मल्टीबैगर शेयरों का जिक्र किया जाए तो रेलवे से जुड़े टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड (Titagarh Rail Systems Limited) के शेयर के बिना पूरी कहानी अधूरी रह जाती है. इस शेयर ने लगातार ऐसा परफॉर्म किया है, जो इसे निवेशकों का पसंदीदा मल्टीबैगर शेयर बना देता है. इधर कुछ दिनों से इस शेयर की उड़ान थमी हुई थी, लेकिन आज फिर इसकी रैली लौट आई है.

इस तरह मजबूत हुआ रेल स्टॉक

टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड का शेयर आज करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 745.40 रुपये पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान इसने 4 फीसदी तक की छलांग लगाई और 758 रुपये तक के स्तर पर पहुंचा. कुछ दिनों पहले इसने 828.20 रुपये तक का स्तर छुआ था, जो इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर भी है.

कल आई थी भाव में बड़ी गिरावट

इससे एक दिन पहले टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड के शेयरों के भाव में लगभग 10 फीसदी की गिरावट आई थी. इसके चलते पिछले 5 दिनों में टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड की तेजी लगभग बराबर हो गई. हालांकि बीते एक महीने के हिसाब से शेयर 15 फीसदी के आस-पास की और 6 महीने में 60 फीसदी की तेजी में है.

20-22 हजार रुपये को बनाया 1 लाख

टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड के शेयरों ने इस साल की शुरुआत से अब तक 232 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है, जबकि पिछले एक साल में यह शेयर करीब 350 फीसदी ऊपर गया है. इस तरह देखें तो यह शेयर पिछले एक साल के दौरान सबसे शानदार रिटर्न देने वाले मल्टीबैगर शेयरों में से एक है. इसका मतलब हुआ कि साल भर पहले इस शेयर में 20-22 हजार रुपये लगाने वाले इन्वेस्टर के पास आज 1 लाख रुपये होते.

कंपनी को जीएमआरसी से मिला ऑर्डर

अभी इस शेयर में लौटी रैली की वजह कंपनी को गुजरात से मिला एक बड़ा ऑर्डर है. कंपनी को Gujarat Metro Rail Corporation (GMRC) से 350 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके तहत कंपनी को अहमदाबाद मेट्रो रेल फेज-2 के लिए 30 स्टैंडर्ड गॉज कार का डिजाइन तैयार करना, विनिर्माण करना और उनकी आपूर्ति करने का काम मिला है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: एक ही चीज नहीं है क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट, जानिए दोनों में क्या है अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: माइलेज घटा और इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी? E20 पेट्रोल पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, सरकार पर दागे सवाल
माइलेज घटा और इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी? E20 पेट्रोल पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, सरकार पर दागे सवाल
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget