एक्सप्लोरर

IREDA Share: फिर से बनाया नया ऑल टाइम हाई, उथल पुथल के बीच 5 दिन में 38% चढ़ा ये शेयर

Best Multibagger PSU Stock: यह सरकारी शेयर शुरुआत से रॉकेट बना हुआ है. बाजार की उथल-पुथल में भी इसकी रफ्तार तेज बनी हुई है...

सरकारी एनर्जी स्टॉक इरेडा के भाव में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. अक्षय ऊर्जा पर काम करने वाली कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड यानी इरेडा के शेयरों की चाल पर बाजार की हालिया उथल-पुथल का भी असर नहीं हो रहा है. यह शेयर लगातार नई ऊंचाई छूता जा रहा है.

नए लाइफाटाइम हाई पर शेयर

इरेडा के एक शेयर का भाव अभी 170 रुपये के करीब है. गुरुवार के कारोबार में इस शेयर ने 4.98 फीसदी की छलांग लगाई और 169.80 रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया. यह इरेडा के शेयर का नया लाइफटाइम हाई लेवल है. कल के कारोबार में यह शानदार तेजी के साथ 167 रुपये पर खुला था. कुछ ही देर में इसके ऊपर अपर सर्किट लग गया था और यह करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 169.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था.

इस नई योजना से भी हो रहा लाभ

इरेडा के शेयर बीते पांच दिनों में 38.78 फीसदी मजबूत हुए हैं. पिछले कुछ समय से सरकारी शेयरों में आ रही रैली से जिन शेयरों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, इरेडा उनमें से एक है. अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्योदय योजना की शुरुआत का ऐलान किया. नई योजना के ऐलान से भी इरेडा के शेयरों को फायदा हो रहा है.

सिर्फ 30-32 रुपये पर आया था आईपीओ

यह सरकारी शेयर अपनी शुरुआत से ही रॉकेट बना हुआ है. पिछले एक महीने में इसके शेयरों के भाव में 66.55 फीसदी की तेजी आई है, जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक भाव में 62.26 फीसदी की तेजी आ चुकी है. इस शेयर को बाजार में अभी बहुत समय नहीं हुआ है. पिछले साल नवंबर में ही इसका आईपीओ आया था, जिसमें प्राइस बैंड 30 से 32 रुपये प्रति शेयर था.

दो महीने में 5 गुने से ज्यादा रिटर्न

अपर प्राइस बैंड यानी 32 रुपये के हिसाब से देखें तो आईपीओ के बाद से अब तक यह शेयर 430 फीसदी से ज्याद मजबूत हो चुका है. दूसरे शब्दों में कहें तो इसने दो महीने में ही निवेशकों को 5 गुने से ज्यादा रिटर्न दिया है. अगर इसके आईपीओ में कोई एक लाख रुपये लगाता तो आज उसके निवेश की वैल्यू बढ़कर 5 लाख 30 हजार 625 रुपये हो गई होती.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इन शेयरों के निवेशकों को डबल मुनाफा, मल्टीबैगर रिटर्न के साथ मिला जबरदस्त डिविडेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget