एक्सप्लोरर

Aggressive Hybrid Funds: इस एग्रेसिव हाइब्रिड फंड ने दिया कमाल का रिटर्न, 1 लाख के शुरुआती निवेश को बनाया 30 लाख

Best Aggressive Hybrid Mutual Funds: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड एक शानदार एग्रेसिव हाइब्रिड फंड है, जिसने अपने निवेशकों को कई गुना रिटर्न दिया है...

म्यूचुअल फंड के निवेशकों के बीच एग्रेसिव हाइब्रिड फंड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसका बड़ा कारण लगातार अच्छा रिटर्न ऑफर करना है. आज हम आपको एक ऐसे ही एग्रेसिव हाइब्रिड फंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज 1 लाख रुपये के निवेश को 30 लाख रुपये बना दिया है. इस तरह इस फंड के निवेशकों को शानदार रिटर्न हासिल हुआ है.

ऐसा होता है एग्रेसिव फंड का निवेश

सबसे पहले आपको बता दें कि सेबी के नियम के अनुसार, एग्रेसिव हाइब्रिड फंड इक्विटी में 65-80 फीसदी के बीच निवेश करते हैं, जबकि डेट में उनका निवेश 20-35 फीसदी के बीच होता है. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड एक ऐसा ही एग्रेसिव हाइब्रिड फंड है, जो पहले बैलेंस्ड फंड रहा है. इसने लगातार अच्छे परफॉर्मेंस से अपने निवेशकों को अमीर बनाया है.

बेंचमार्क की तुलना में डबल से ज्यादा रिटर्न

26,272 करोड़ रुपये के एयूएम वाले इस फंड ने पिछले एक साल में भी न केवल बेंचमार्क से बेहतर परफॉर्मेंस किया है, बल्कि अपनी कैटेगरी में भी शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले एक साल के दौरान आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड का रिटर्न 24.11 फीसदी का है, जो बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 जैसे बेंचमार्क की तुलना में डबल से भी ज्यादा है.

कुछ प्रमुख एग्रेसिव हाइब्रिड फंड और उनके रिटर्न (1 साल):

  1. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड: 24.11 फीसदी
  2. एडलवाइस एग्रेसिव हाइब्रिड फंड: 22.66 फीसदी
  3. डीएसपी इक्विटी एंड बॉन्ड फंड: 21.57 फीसदी
  4. यूटीआई एग्रेसिव हाइब्रिड फंड: 20.81 फीसदी
  5. एचएसबीसी एग्रेसिव हाइब्रिड फंड: 20.08 फीसदी

24 सालों में 15 पर्सेंट से ज्यादा सीएजीआर

इस फंड की स्थापना 03 नवंबर, 1999 में हुई थी. इस तरह देखें तो फंड ने अब तक अपने 24 साल पूरे कर लिए हैं. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड के शुरुआत से अब तक के प्रदर्शन को देखें तो इसने अपने निवेशकों को कई गुना अमीर बनाया है. हिस्टॉरिकल परफॉर्मेंस के हिसाब से देखें तो अगर कोई निवेशक फंड की शुरुआत के समय यानी नवंबर 1999 में इसमें एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करता तो अब 30 नवंबर, 2023 तक उसके निवेश का कुल मूल्य 29.33 लाख रुपये हो जाता. यह बीते 24 सालों में फंड का 15.06% का सीएजीआर बताता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस तरह से आया अभ्युदय कोऑपरेटिव का संकट, एक साल में तीन गुना बढ़ा विलफुल डिफॉल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget