एक्सप्लोरर

अमेरिका और चीन ने एक दूसरे के ऊपर घटा दिए टैरिफ, क्या अब खत्म हो गया ट्रेड वॉर?

US China Slash Tariffs: दोनों देनों देशों के बीच तनाव कम होने के बावजूद विवाद वाले मुद्दे अब भी बने हुए हैं. अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ की दरें चीन से ज्यादा है.

US China Slash Tariffs: दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच उच्च स्तरीय बातचीत के बाद अमेरिका और चीन ने आपसी टकराव पर बुधवार को ब्रेक लगा दिया. दोनों ही देशों ने एक दूसरे के ऊपर 90 दिनों के लिए टैरिफ में करीब 115 प्रतिशत तक भारी कटौती का ऐलान किया. वाशिंगटन और बीजिंग दोनों ही उस ट्रेड वॉर को अस्थाई तौर पर रोकने के लिए तैयार हो गए, जिसकी वजह से दुनियाभर के बाजार में कोहराम मच गया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामानों की आपूर्ति बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित हुई.

जेनेवा में दो दिनों तक चली गहन वार्ता के बाद चीन से आयातित सामानों पर अमेरिका 145 प्रतिशत से टैरिफ को घटाकर 30 प्रतिशत करने पर राजी हो गया. दूसरी तरफ चीन ने भी टैरिफ की दर को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने का ऐलान किया. टैरिफ में कटौती के बाद ये नई दरें वाशिंगटन में बुधवार की आधी रात से लागू भी हो जाएगा. टैरिफ में इस कटौती को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

बातचीत में क्या निकला?

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ की दरों में ऐलान से ठीक पहले फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को बकायदा कहा कि चीन के साथ एक बहुत ही मजबूत ट्रेड डील करने का वाशिंगटन ने पूरा ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है. इसमें दिलचस्प बात ये है कि इसके बाद अमेरिकी व्यवसाय के लिए चीन की इकोनॉमी खुल जाएगी. ट्रंप ने आगे कहा कि इसके साथ ही, हम भी चीन के व्यावसाय के लिए अपने यहां पर इकोनॉमी को खोलने की कोशिश कर रहे हैं.

इससे पहले ट्रंप के कड़ी टैरिफ पॉलिसी का सबसे ज्यादा बुरा असर चीन की अर्थव्यवस्था के ऊपर पड़ा. हालांकि, बीजिंग ने भी वाशिंगटन के ऊपर जोरदार पलटवार करते हुए जवाबी शुल्क को बढ़ाकर सौ फीसदी तक कर दिया था. ट्रंप के इस टैरिफ की वजह से उन अमेरिकी कंपनियों की मुसीबतें बढ़ गई जो चीन में अपना प्रोडक्शन कर रही थी. 

क्या खत्म हो गया ट्रेड वॉर?

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच टेंशन रहा, वो अब खत्म हो हो चुका है? इसका जवाब है- नहीं. अमेरिका और चीन के बीच तनाव कम होने के बावजूद विवाद वाले मुद्दे अब भी बने हुए हैं. अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ की दरें चीन से ज्यादा है. वाशिंगटन ने 20 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज इसलिए लगाया हुआ ,है क्योंकि ट्रंप ने शिकायत की थी कि चीन से आयातित कैमिकल्स का इस्तेमाल दवा बनाने के लिए किया जाता है. 

वाशिंगटन की तरफ से बीजिंग पर लंबे समय से फेंटाइल ट्रेड का आरोप लगाया जाता रहा है, जिसे बीजिंग इनकार करता रहा है. एक तरफ जहां अमेरिका ने इस मुद्दे पर आगे बातचीत के संकेत दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजिंग ने वाशिंगटन को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि वह आरोप लगाना बंद करे. ऐसे में जानकारों का मानना है कि बीजिंग की इस चेतावनी के बाद जो 90 दिनों का टैरिफ पर ब्रेक लगा है, वो समय पूरा होने के बाद फिर से एक बार फिर से अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: ट्रंप नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे 3000 हजार करोड़ वाला बेशकीमती गिफ्ट, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget