एक्सप्लोरर

Bansal Wire Listing: बंसल वायर की बंपर लिस्टिंग, 39 फीसदी प्रीमियम के साथ शेयर हुए लिस्ट

Bansal Wire IPO Listing: स्टील के वायर बनाने वाली कंपनी बंसल वायर के शेयरों की बुधवार को जबरदस्त लिस्टिंग हुई है. कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

Bansal Wire IPO Listing: स्टील वायर बनाने वाली कंपनी बंसल वायर के शेयर आज स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो गए. बंसल वायर के शेयरों ने अपनी लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों की तगड़ी कमाई करवाई है और यह NSE पर 39 फीसदी प्रीमियम के साथ 356 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं. बंसल वायर के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड अधिकतम 256 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 2.91 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए हैं.

BSE पर कितने रुपये पर लिस्ट हुए शेयर

बीएसई पर बंसल वायर के शेयर 37.52 फीसदी प्रीमियम के साथ 352.05 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं. इस तरह एनएसई पर बंसल वायर के हर एक शेयर पर 100 रुपये और बीएसई पर 96.05 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा मिला है.

जानें बंसल वायर आईपीओ के डिटेल्स

बंसल वायर ने इस आईपीओ के जरिए मार्केट से 745 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश की थी. आईपीओ में कुल 29,101,562 इक्विटी शेयरों की बिक्री की है. यह सभी शेयर फ्रेश जारी किए गए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत एक भी शेयर की बिक्री नहीं की गई है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर हुई है. कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए 3 जुलाई से 5 जुलाई 2024 के बीच खुला था. कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 243 से 256 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया था.

निवेशकों से मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

बंसल वायर आईपीओ को निवेशकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इस आईपीओ को कुल 59.57 गुना तक सब्सक्राइब किया गया था. 2.14 करोड़ शेयरों के बदले में 127.85 करोड़ इक्विटी शेयरों को बोली मिली थी. रिटेल निवेशकों ने अपने कोटे को 14.37 गुना, QIB निवेशकों ने अपने कोटे को 153.86 गुना और NII ने 54.21 गुना तक सब्सक्राइब किया है.

क्या करती है कंपनी?

बंसल वायर इंडस्ट्रीज स्टील वायर बनाने और निर्यात करने वाली कंपनी है. यह कंपनी कार्बन स्टील वायर, माइल्ड स्टील वायर और स्टेनलेस स्टील वायर बनाने का काम करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए जुटने वाली रकम से अपने कर्ज को चुकाने के साथ-साथ मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए निवेश करेगी.

ये भी पढ़ें

Emcure Pharma Listing: एमक्योर फार्मा की शानदार लिस्टिंग, 31 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होकर कराई कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget