एक्सप्लोरर

Bank Loan Update: बैंकों ने लोन देने से हाथ खींचे, जानिए कितना बड़ा है ये संकट!

Bank Loan Growth Rate: बैंक लोन देने से हाथ खींच रहे हैं. इस कारण नवंबर महीने में लगातार पांचवें महीने लोन देने की वृद्धि दर में गिरावट देखी गई.

Bank: बैंकों के रवैये से इकोनॉमी पर लाल बत्ती जल सकती है. बैंक लोन देने से हाथ खींच रहे हैं. इस कारण नवंबर महीने में लगातार पांचवें महीने लोन देने की वृद्धि दर में गिरावट देखी गई. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में सर्विस सेक्टर को दिए लोन की वृद्धि दर 14.4 फीसदी रह गई. जो सालभर पहले इसी महीने में 22.2 फीसदी थी. यह नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों की ओर से दिए जाने वाले लोन में कम ग्रोथ के कारण भी है. आंकड़े पर्सनल और अनसिक्योर्ड लोन में गिरावट भी दिखा रहे हैं.

बैंकों द्वारा दिए लोन में पिछले साल के नवंबर महीने की तुलना में 11.8 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. जो 2023 के नवंबर में उससे पहले के साल की तुलना में 16.5 फीसदी था. यह स्थिति तब है जब एचडीएफसी बैंक के  उसके मूल होल्डिंग में मर्जर के असर को शामिल नहीं किया गया है. अगर इस असर को भी शामिल कर लिया जाय तो बैकों के लोन नवंबर में केवल 10.6 फीसदी बढ़े. इसकी अगर 2023 के नवंबर महीने से तुलना की जाय तो उस समय 21 फीसदी की उछाल थी. मर्जर को हटाकर अक्टूबर में ग्रोथ रेट में 12.8 फीसद पर अटक गया. अगर मर्जर के असर को शामिल कर लिया जाय तो यह 11.5 फीसदी से ज्यादा नहीं है.

बैैंकों के पर्सनल लोन ग्रोथ में 12.2 फीसदी की गिरावट

एचडीएफसी बैंक के मर्जर के असर को हटाकर बैंकों के पर्सनल लोन ग्रोथ 22.4 फीसदी से गिरकर 12.2 फीसदी के स्तर पर आ गए. वहीं क्रेडिट कार्ड का बकाया 34.2 फीसदी से घटकर 18.1 फीसदी पर आ गया है. असुरक्षित खुदरा लोन का ग्रोथ रेट भी घटकर सितंबर 2021 के 27 फीसदी से घटकर सितंबर 2024 में 15.6 फीसदी पर आ गया है. 

रिजर्व बैंक ने जताई है चिंता 

रिजर्व बैंक ने भी पर्सनल लोन और असुरक्षित लोन में गिरावट पर चिंता जताई है. इस कारण बैंक और नॉन बैंकिंग कंपनियों को रिस्क वेट के लिए और भी पूंजी सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: 

Elon Musk: विदेशी प्रतिभाओं पर बढ़ा अमेरिका का भरोसा, एलन मस्क बने टॉप एम्पलॉयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget