एक्सप्लोरर

आपके ट्रांजेक्शन्स के SMS के बदले बैंक वसूल रहे हैं चार्ज, जानते हैं आप?

बीसीएसबीआई ने कहा है कि साफ तौर पर बैंक आरबीआई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं और एसएमएस के लिए ज्यादा कीमत वसूल रहे हैं.

नई दिल्लीः क्या आप जानते हैं कि आपके बैंक में होने वाले ट्रांजेक्शन्स और लेन-देन के लिए आपको मिलने वाले एसएमएस के लिए बैंक आपसे कीमत वसूल रहे हैं. भले ही आपकी नजर में इन एसएमएस के लिए दी जाने वाली कीमत ज्यादा न हो लेकिन बैंक इससे अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जहां आरबीआई ने बैंकों को ये निर्देश दिए हैं कि हर बैंक अपने ग्राहकों को फ्रॉड से बचने के लिए उनके ट्रांजेक्शन्स के एसएमएस भेजे, वहीं बैंकों को ये भी निर्देश हैं कि वो ग्राहकों से एक्चुअल यूजेस बेसिस पर ही इन एसएमएस के लिए वसूली करे लेकिन देश के कई शीर्ष बैंकों जैसे एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.

बैंक ग्राहकों के हितों पर नजर रखने वाली स्वायत्त संस्था बैंकिंग कोड्स एंड स्टैंडर्ड बोर्ड ऑफ इंडिया (बीसीएसबीआई) ने कहा है कि साफ तौर पर बैंक आरबीआई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं और एसएमएस के लिए ज्यादा कीमत वसूल रहे हैं.

48 बैंकों में से 19 बैंक वसूल रहे हैं एसएमएस अलर्ट के चार्ज बीसीएसबीआई के अध्ययन में ये बात सामने आई है कि 48 बैंकों में से 19 बैंक अपने ग्राहकों से हर तिमाही में इन एसएमएस अलर्ट के लिए के लिए 15 रुपये ले रहे हैं जबकि मौजूदा टैक्स को मिलाकर ये रकम 17.7 रुपये हो जाती है. बैंक आमतौर पर इन एसएमएस को भेजने के लिए कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर किसी एजेंसी को हायर करते हैं. अगर बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के इन एसएमएस को भेजा जाता है तो हर एसएमएस की लागत 8 से 10 पैसे आती है. लिहाजा अगर एक तिमाही में बैंक आपको 100 एसएमएस भेज रहा है तो इसकी लागत 8 से 10 रुपये के बीच आती है. एक पूर्व बैंक अधिकारी ने कहा कि साफ तौर पर बैंक इन एसएमएस सेवाओं के जरिए कमाई कर रहे हैं. लेकिन हर ग्राहक को भेजे जाने वाले एसएमएस पर नजर रखना संभव नहीं है और हर ग्राहक से अमूमन कितना शुल्क वसूला जा रहा है इसके लिए और जांच की जरूरत है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget