एक्सप्लोरर

Bank Holidays List: अगले हफ्ते 7 में से 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, बाहर निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays List: अगले हफ्ते 7 में से 6 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. तो ऐसे में आपको बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए.

Bank Holidays List: अगर आपको भी अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. त्योहारी सीजन में कई दिन बैंकों में कामकाज नहीं हो रहा है तो ऐसे में आपको हर हफ्ते बैंक जाने से पहले छुट्टियों (Bank close) की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए, जिससे किसी भी तरह की परेशानी न हो. अगले हफ्ते 7 में से 6 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. बता दें ये छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिससे ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.

आइए आपको बताते हैं अगले हफ्ते किस दिन बैंक बंद रहेंगे (Bank Holidays List)

  • 18 अक्टूबर को असम के गुवाहाटी में कटी बिहू पर्व की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा.
  • 19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे. इस दिन नई दिल्ली, भोपाल, अहमदाबाद, बेलापुर, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे. लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में भी बैंकिंग के कामकाज नहीं होंगे.
  • 20 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के कारण बैंगलोर, चंडीगढ़, शिमला, कोलकाता और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 अक्टूबर को चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 24 अक्टूबर को रविवार की वजह से पूरे देश के बैंकों में काम नहीं होगा

अक्टूबर महीने में इस दिन भी थी छुट्टियां
1 अक्टूबर को गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम नहीं हुआ था. इसे अलावा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती की वजह से सभी राज्यों में बैंक बंद थे. इसके अलावा 3 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंकों में कामकाज नहीं हुआ था. 6 अक्टूबर को महालया अमावस्या- अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद थे. 7 अक्टूबर को मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही- इंफाल में बैंक बंद थे. 9 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार और 10 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक में कामकाज नहीं हुआ था. 

इस हफ्ते भी कई दिन बैंकों में नहीं हुआ था कामकाज

  • 12 अक्टूबर - दुर्गा पूजा सप्तमी की वजह से अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.
  • 13 अक्‍टूबर - दुर्गा पूजा की महाअष्टमी के कारण अगरतला, कोलकाता के साथ ही भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे.
  • 14 अक्‍टूबर - दुर्गा पूजा नवमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता, गैंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, पटना और रांची में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
  • 15 अक्‍टूबर - दशहरे की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे, लेकिन इस दिन इंफाल और शिमला के बैंकों में कामकाज होगा.
  • 16 अक्‍टूबर - दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
  • 17 अक्‍टूबर - रविवार की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे.

RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक
बैंकों की छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी विजिट कर सकते हैं. यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें:

Stock Market: कंपनियों के तिमाही नतीजों और ग्लोबल संकेतों से तय होगी सेंसेक्स-निफ्टी की चाल, जानें आगे कैसा रहेगा हाल?

Xplained: SBI सस्ते में बेच रहा 12315 मकान, दुकान और प्लॉट, 25 अक्टूबर को आप भी लगा सकते हैं बोली, जानें कैसे?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget