एक्सप्लोरर

Bank Holidays 2021: जनवरी महीने में इस दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें फुल लिस्ट

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बैंक की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होती हैं. बैंकिंग छुट्टियां विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करती हैं.

Bank holidays 2021: भारत के सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक जनवरी 2021 में 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे. जिसमें पांच रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार शामिल हैं. इसलिये आप अपना काम जल्द से जल्द खत्म कर लें और इन तारीखों का खास ध्यान रखें. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में वर्ष 2021 के लिए बैंक अवकाश सूची जारी की है. 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को बैंक बंद रहेंगे जो कि जनवरी महीने में एकमात्र राष्ट्रीय अवकाश है.

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे. मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को है इसलिए गंगटोक, अहमदाबाद और हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे. 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जंयती पर चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर देश भर में बैंक बंद रहेंगे. लेकिन मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सामान्य रूप से चालू रहेगी.

जनवरी 2021 में राष्ट्रीय बैंक छुट्टियों की लिस्ट निम्नलिखित है: -

1 जनवरी 2021- नए साल के अवसर पर मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु व मिजोरम में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहा

2 जनवरी 2021 -नए साल के जश्न पर मिजोरम में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहा

3 जनवरी 2021- रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा

9 जनवरी 2021- दूसरे शनिवार के कारण बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा

10 जनवरी 2021- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

12 जनवरी 2021 - स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा

14 जनवरी 2021 - मकर संक्रांति के अवसर पर गंगटोक, अहमदाबाद और हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे

15 जनवरी 2021 - तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू और टुसू पूजा के अवसर पर 15 जनवरी को हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे

16 जनवरी 2021 - उझावर थिरुनल के अवसर पर तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे

17 जनवरी 2021- रविवार

20 जनवरी 2021 - गुरु गोविंद सिंह जयंती के मौके पर चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे

23 जनवरी 2021- चौथा शनिवार

24 जनवरी 2021- रविवार

25 जनवरी 2021-इमोइनु इरपा के मौके पर मणिपुर में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा

26 जनवरी 2021- गणतंत्र दिवस पर सभी बैंक बंद रहेंगे

31 जनवरी 2021- रविवार

कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय हैं, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित शाखा में जाने से पहले अपने संबंधित बैंकों की जांच करें. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बैंक की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होती हैं. बैंकिंग छुट्टियां विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Price: आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत
आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत
सस्ते में करनी है बच्चों की शॉपिंग? इन प्लेटफॉर्म पर बजट में मिलेगा सामान
सस्ते में करनी है बच्चों की शॉपिंग? इन प्लेटफॉर्म पर बजट में मिलेगा सामान
अमेरिका नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी है करोड़ों का मालिक
अमेरिका नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी है करोड़ों का मालिक
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget