एक्सप्लोरर

Bank Holiday in Jan 2024: नए साल के पहले महीने में है बैंकों में छुट्टियों की भरमार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in January: जनवरी में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. ऐसे में अगर आपको अगले महीने कोई जरूरी काम निपटाना है तो एक बार बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देख लें.

Bank Holidays in January 2024: दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है. नए साल का आगाज कुछ ही दिनों में हो जाएगा. ऐसे में अगर जनवरी में आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो जान लें कि अगले महीने छुट्टियों की (Bank Holidays in January 2024) भरमार है. बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है. अगर लगातार कई दिनों तक बैंकों में अवकाश रहता है तो लोगों के जरूरी काम अटक जाते हैं. ऐसे में आप जनवरी में बैंक में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके अपने काम की प्लानिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

जनवरी में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद

ग्राहकों की सुविधा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) पहले ही बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है. यह छुट्टियां कमर्शियल, प्राइवेट और ग्रामीण सभी बैंकों की होती है. जनवरी, 2024 में बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं. इसमें नए साल की छुट्टी से लेकर गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) आदि तक की कई छुट्टियां शामिल हैं. इसके साथ ही इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टी भी शामिल है.

जनवरी 2024 में बैंक की छुट्टियां की लिस्ट यहां देखें

  • 01 जनवरी, 2024- नए साल के दिन आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इफाल, ईटानगर, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
  • 07 जनवरी, 2024- रविवार के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 11 जनवरी, 2024- मिशनरी दिवस के दिन आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.  
  • 13 जनवरी, 2024- दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 14 जनवरी, 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 15 जनवरी, 2024- पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस/मकर संक्रांति/माघ बिहू के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी और हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 जनवरी, 2024- तिरुवल्लुवर दिवस के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे.
  • 17 जनवरी, 2024- Uzhavar Thirunal के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 जनवरी, 2024- रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 जनवरी, 2024- गान-नगाई के कारण इंफाल में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 जनवरी, 2024- थाई पोशम/हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन के कारण चेन्नई, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा.
  • 27 जनवरी, 2024- चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक का अवकाश रहेगा.
  • 28 जनवरी, 2024- रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

बैंक में अवकाश होने पर ऐसे निपटाएं काम

जनवरी में महीने में बैंकों में कई दिन लगातार अवकाश रहने वाले हैं. ऐसे में लोगों के कई जरूरी काम अटक जाते हैं. ऐसे में नई तकनीक ने लोगों के काम को आसान बना दिया है. लंबी छुट्टियां पड़ने पर आप कैश विड्रॉल के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का यूज कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Motisons Jewellers IPO Listing: मोतीसंस ज्वैलर्स के शेयरों ने लिस्ट होते ही निवेशकों के पैसे कर दिए डबल, इतने प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget