एक्सप्लोरर

Bank Fraud Increased: तीन गुना बढ़ गए बैंक फ्रॉड के मामले, प्राइवेट बैंक हो रहे सबसे ज्यादा शिकार, आरबीआई ने जारी की रिपोर्ट

RBI Report on Bank Fraud: आरबीआई ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि अब इंटरनेट के जरिए बैंक फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बैंक एआई का इस्तेमाल कर इन पर रोकथाम लगाने की कोशिशों में जुटे हैं.

RBI Report on Bank Fraud: देश में बैंक धोखाधड़ी के मामले तीन गुना तक बढ़ गए हैं. बैंक धोखाधड़ी का सबसे ज्यादा शिकार प्राइवेट बैंक हो रहे हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  द्वारा जारी रिपोर्ट से इन आंकड़ों का खुलासा हुआ है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि धोखाधड़ी के मामले बढ़ने के बावजूद इनमें शामिल रकम में कमी आई है. 

धोखाधड़ी के 14,483 मामले सामने आए

आरबीआई के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बैंक धोखाधड़ी के मामलों की संख्या बढ़कर 14,483 हो गई. मगर, इन धोखाधड़ी में शामिल राशि पिछले साल की तुलना में सिर्फ 14.9 फीसदी रही है. आरबीआई द्वारा 'भारत में बैंक की प्रवृत्ति और प्रगति 2022-23' पर बुधवार को रिपोर्ट जारी की गई. इसमें कहा गया है कि बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम को साइबर फ्रॉड एवं आंकड़ों में सेंध के जोखिमों से बचाना बहुत जरूरी है.

5,396 मामलों में हुआ था 17,685 करोड़ रुपये का फ्रॉड 

रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 2,642 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के कुल 14,483 मामले सामने आए. एक साल पहले इसी अवधि में फ्रॉड के 5,396 मामले सामने आए थे. इनमें 17,685 करोड़ रुपये का हेरफेर हुआ थे.

फ्रॉड से गिरती है बैंकों की साख 

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, धोखाधड़ी से बैंकों की प्रतिष्ठा और कामकाज पर बुरा असर पड़ता है. इससे बैंकिंग प्रणाली में ग्राहकों का भरोसा भी कम होता है. ग्राहकों के बीच बैंकों की साख गिरती है. वित्त वर्ष 2022-23 में बैंकों में धोखाधड़ी के कुल मामले 6 साल के निचले स्तर पर आ गए हैं. साथ ही फ्रॉड में शामिल औसत राशि भी एक दशक में सबसे कम है.

इंटरनेट फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे 

रिपोर्ट कहती है कि पिछले वित्त वर्ष में कार्ड और इंटरनेट फ्रॉड बढ़े हैं. नई तकनीक के आने से साइबर हमले, डेटा से छेड़छाड़ और कामकाज ठप होने का जोखिम भी बढ़ गया है. बैंकों को संभावित खतरे दूर करने के लिए नई तकनीकों और साइबर फ्रॉड को बेहतर ढंग से पहचानकर बदलाव करने होंगे. बैंक सिस्टम मजबूत और सुरक्षित बनाकर ही इन खतरों से बचाव किया जा सकेगा.

एआई का इस्तेमाल बढ़ाकर बैंक रोक रहे फ्रॉड

बैंक भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का फायदा उठा रहे हैं. बैंकों ने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए चैटबॉट या ‘वर्चुअल असिस्टेंट’ भी तैनात किए हैं. रिपोर्ट में यह उम्मीद जताई गई है कि एआई  सिस्टम में बड़े बदलाव आएंगे. यह फाईनेंशियल सर्विस सेक्टर को बदलकर रख देगा.

ये भी पढ़ें 

SEBI Extended Last Date: म्युचुअल फंड और डीमैट अकाउंट वालों को बड़ी राहत, अब 31 दिसंबर नहीं होगी नॉमिनी बताने की आखिरी तारीख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के माहौल में अमेरिका को मिली गुड न्यूज, 1000 किलो तक गोल्ड सप्लाई करेगा वेनेजुएला; जानिए पूरी डिटेल
युद्ध के माहौल में अमेरिका को मिली गुड न्यूज, 1000 किलो तक गोल्ड सप्लाई करेगा वेनेजुएला; जानिए पूरी डिटेल
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 8 मार्च को इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 8 मार्च को इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा
निवेशकों के लिए मौका! इस हफ्ते इन कंपनियों के IPO खुलेंगे, जानिए पूरी डिटेल...
निवेशकों के लिए मौका! इस हफ्ते इन कंपनियों के IPO खुलेंगे, जानिए पूरी डिटेल...
पाकिस्तान में मारा-मारी, सरकार ने कर दिया पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का ऐलान; फ्यूल डलवाने भागे लोग
पाकिस्तान में मारा-मारी, सरकार ने कर दिया पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का ऐलान; फ्यूल डलवाने भागे लोग

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
UP News: 'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
Sundar Pichai Lifestyle: 365 दिन में 2133 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस भारतीय का घर देखा क्या? फटी रह जाएंगी आंखें
365 दिन में 2133 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस भारतीय का घर देखा क्या? फटी रह जाएंगी आंखें
Embed widget