एक्सप्लोरर

भारत को लेकर Tim Cook के हैं बड़े प्लान, रेवेन्यू के साथ ही प्रोडक्‍शन बढ़ाने का है लक्ष्य!

Apple CEO Tim Cook: एप्पल के भारत के पहले आधिकारिक रिटेल स्टोर की आज मुंबई में लॉन्चिंग हो गई है. एप्पल के लिए भारतीय मार्केट बहुत महत्वपूर्ण है और इसके लिए सीईओ ने स्पेशल प्लान बनाया है.

Apple CEO Plan for India: भारत में एप्पल आईफोन (Iphone) का क्रेज कोई छुपी बात नहीं है. देश में एप्पल (Apple) के लिए बड़े अवसरों को देखते हुए कंपनी भारत के मार्केट पर खास रूप से फोकस कर रही है. ऐसे में आज मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में एप्पल का पहला (Apple Retail Store in India) आधिकारिक स्टोर खुल गया. इस स्टोर को सीईओ टिम कुक (Apple CEO Tim Cook) ने लॉन्च किया. स्टोर का अनावरण करने के लिए टिम कल भारत पहुंचे थे. उन्होंने मुंबई बीकेसी एप्पल स्टोर (Mumbai BKC Apple Store) का गेट खोलकर  इसकी ओपनिंग की. इसके अलावा भारत में एप्पल का दूसरा स्टोर 20 अप्रैल, 2023 को दिल्ली में लॉन्च हो रहा है. भारत में अपने आधिकारिक स्टोर को खोलकर एप्पल भारतीय रिटेल बाजार में सीधे एंट्री ले रहा है. इससे पहले एप्पल के प्रोडक्ट्स के रिसेल के जरिए ही मिल पाते थे, लेकिन अब इस रिटेल स्टोर के जरिए ग्राहक सीधा एप्पल के प्रोडक्ट को खरीद पाएंगे.

भारत में बढ़ रहा आईफोन का उत्पादन

एप्पल चीन पर अपनी निर्भरता को कम करते हुए एप्पल आईफोन के उत्पादन को भारत में बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. साल 2021 तक भारत में केवल 1 फीसदी आईफोन का उत्पादन होता था जो अब बढ़कर 7 फीसदी तक पहुंच गया है. भारत में उत्पादन बढ़ाने के लिए आईफोन ने फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ( Foxconn Technology Group) और पेगाट्रॉन कॉर्प (Pegatron Corp)  जैसी कंपनियों से साझेदारी की है.

चीन के अनुभवों को भारत में किया जा रहा अप्लाई

फरवरी में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा था कि वह भारत में कंपनी के मार्केट बेस को लेकर बहुत आशावादी है. मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद भी भारत में एप्पल के रेवेन्यू में दोगुना तक की बढ़त दर्ज की गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन में कंपनी के अनुभवों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और दोनों बाजारों में ज्यादा फर्क नहीं है. ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि चीन के अनुभवों से उन्हें भारत में बड़ा मार्केट बेस और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने में मदद मिलेगी.

मुंबई में पहले एप्पल स्टोर की हुई लॉन्चिंग

भारत में एप्पल ने साल 2020 में पहले ऑनलाइन स्टोर की लॉन्चिंग की थी. इसके बाद से ही कंपनी लगातार अपनी मौजूदगी को भारतीय मार्केट में मजबूत करने की कोशिश कर रही थी. ऐसे में मुंबई और दिल्ली में दो रिटेल स्टोर के जरिए एप्पल मार्केट में अपने बेस को और मजबूत करेगी. आज टिम कुक ने मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में 20,000 स्क्वायर फीट में फैले हुए भारत के पहले एप्पल स्टोर को लॉन्च किया. इस स्टोर से खरीदारी करने के लिए लोग 11 बजे से पहले ही इंतजार कर रहे थें. इस स्टोर की खास बात ये है कि ग्राहकों को कुल 20 भाषाओं में सर्विस मिल पाएगी. रिटेल स्टोर के साथ ही कंपनी अपने ट्रेड इन प्रोग्राम और फाइनेंशियल विकल्प को भी बेहतर बनाने पर काम कर रही है.

एप्पल आईफोन के उत्पादन में होगा इजाफा

एप्पल के डाटा के मुताबिक भारत और वियतनाम जैसे देशों में आईफोन यूजर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इन देशों में कंपनी की ग्रोथ डबल डिजिट में पहुंच गई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एप्पल के मार्केट को भारत में बढ़ाने के साथ-साथ भारत आईफोन के निर्यात में भी बढ़ोतरी की कोशिश कर रहा है. कंपनी मार्च 2023 तक कुल 5 बिलियन डॉलर के आईफोन का निर्यात कर चुकी है. वहीं कंपनी का लक्ष्य है कि देश में आईफोन के उत्पादन को 4 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी तक कर दिया जाए. 

ये भी पढ़ें-

Adani Stock Closing Today: 2-2 फीसदी गिरे अडानी एंटरप्राइजेज और अंबुजा सीमेंट, समूह के लगभग सारे शेयरों को नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget