एक्सप्लोरर

Park Hotels IPO: शानदार प्रीमियम पर लिस्ट हुआ पार्क होटल्स का शेयर, हर लॉट पर हुआ 3-3 हजार से ज्यादा मुनाफा

Appejay Surendra Park Hotels Listing: पार्क होटल्स के आईपीओ को शेयर बाजार में हर कैटेगरी के निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था और ओवरऑल 62 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था...

आईपीओ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद आज सोमवार को एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के शेयरों की लिस्टिंग हो गई. देश में पांच सितारा होटल, रेस्टोरेंट, नाइट क्लब व बार चलाने वाली कंपनी के शेयर 20 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए. इसके साथ कंपनी ने करीब 4000 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू के साथ बाजार में शुरुआत की.

खुदरा निवेशकों का न्यूनतम निवेश

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का आईपीओ 5 फरवरी को लॉन्च हुआ था. इस आईपीओ में बोली लगाने की अंतिम तारीख 7 फरवरी थी. इस आईपीओ में 1-1 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 147 रुपये से 155 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था, जबकि आईपीओ के एक लॉट में 96 शेयर शामिल थे. इसका मतलब हुआ कि एक शेयर को इस आईपीओ में कम से कम 14,880 रुपये का निवेश करना पड़ा.

हर लॉट पर हो गई इतनी कमाई

ग्रे मार्केट पहले से ही अच्छी लिस्टिंग के संकेत दे रहा था. लिस्टिंग से पहले एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का शेयर ग्रे मार्केट में 25 फीसदी के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा था. बीएसई पर शेयर 187 रुपये के भाव पर खुला, जबकि आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 155 रुपये था. इस तरह आईपीओ के निवेशकों को हर शेयर पर 32 रुपये का और हर लॉट पर 3,072 रुपये की कमाई हो गई.

इतना बड़ा था आईपीओ का साइज

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स आईपीओ का साइज 920 करोड़ रुपये था. आईपीओ में ऑफर फोर सेल और फ्रेश इक्विटी इश्यू दोनों का हिस्सा शामिल था. आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी इश्यू किए गए, जबकि 320 करोड़ रुपये के शेयर ओएफएस के तहत ऑफर किए गए. आईपीओ के बाद शेयरों का एलॉटमेंट 8 फरवरी को हुआ और 9 फरवरी को सफल बिडर्स के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए गए.

कंपनी के कारोबार का दायरा

हॉस्पिटलिटी सेक्टर में एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड का अच्छा नाम है. कंपनी द पार्क, द पार्क कलेक्शन, जोन बाय द पार्क, जोन कनेक्ट बाय द पार्क, स्टॉप बाय जोन नाम से होटल व रेस्तरां आदि चलाती है. फ्लूरिस ब्रांड नाम से कंपनी फूड एंड ब्रेवरेज बिजनेस में भी मौजूदगी रखती है. 31 मार्च 2023 तक कंपनी 80 रेस्तरां, नाइट क्लब व बार का परिचालन कर रही थी. कंपनी के पास देश के विभिन्न शहरों में 27 होटल्स हैं.

सभी कैटेगरी में शानदार सब्सक्रिप्शन

इसके आईपीओ को हर कैटेगरी में बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था. आईपीओ को क्यूआईबी की कैटगरी में 79.23 गुना, एनआईआई में 55.26 गुना और रिटेल कैटेगरी में 32 गुना सब्सक्राइब किया गया था. कर्मचारियों के लिए 7 रुपये के डिस्काउंट के साथ रखे गए हिस्से को सबसे कम 5.73 गुना सब्सक्राइब किया गया. ओवरऑल इस आईपीओ को 62.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिले.

ये भी पढ़ें: अहम आर्थिक आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क, घरेलू बाजार ने की स्थिर शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget