एक्सप्लोरर

अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस गहरे संकट में , सिर्फ दिसंबर में ही 100 करोड़ का लोन डिफॉल्ट

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस की पैरेंट कंपनी रिलायंस कैपिटल अपने नॉन कर्न्विटब्ल डिबेंचर के रीपेमेंट में अब तक 49 बार डिफॉल्ट कर चुकी है.

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस गहरे संकट में फंस गई है. दिसंबर 2020 में इसने 100 करोड़ रुपये के कर्ज का डिफॉल्ट किया है. यह बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक का कर्जा नहीं लौटा पाई है. अब तक कंपनी पर कर्ज बढ़ कर 4,280 करोड़ रुपये हो गया है. 29 जनवरी, 2021 तक यह स्थिति थी. कर्ज देने वालों रिलायंस होम फाइनेंस का मामला सुलझाने के लिए 7 जून 2019 को एक इंटर क्रेडिटर एग्रीमेंट पर दस्तख्त किए थे. आरबीआई के सर्कुलर में यह जानकारी दी गई है.

रिलायंस होम फाइनेंस ने कहा, उसके पास फिलहाल 1000 करोड़ रुपये

रिलायंस होम फाइनेंस ने कहा है कि इसके पास फिलहाल 1000 करोड़ रुपये का कैश है (इसमें कैश, लिक्विड फंड इनवेस्टमेंट और फिक्स्ड डिपोजिट शामिल है.) कंपनी ने कहा है कि उसे कर्ज चुकाने में कानूनी अड़चनें आ रही हैं. पिछले साल दिसंबर तिमाही में कंपनी पर 73.52 करोड़ रुपये का कर्ज था. लेकिन वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में यह बढ़ कर 339.55 करोड़ रुपये हो गया. रिलायंस होम फाइनेंस की पैरेंट कंपनी रिलायंस कैपिटल अपने नॉन कर्न्विटब्ल डिबेंचर के रीपेमेंट में 49 बार डिफॉल्ट कर चुकी है.

खरीदने के लिए कई कंपनियों ने लगाई थी बोली

रिलायंस होम फाइनेंस के लिए दिसंबर में कोटक स्पेशल सिचुएशन फंड (केएसएसएफ) और एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लि. (एआरसीआईएल) समेत छह बोलीदाताओं ने बोलियां लगाई थीं. केवल दो बोलीदाताओं ने नियमों के अनुरूप और बाध्यकारी बोलियां लगाई थीं. जबकि चार बोलीदाताओं की बोलियां बाध्यकारी न होने के साथ साथ शर्तों के मुताबिक नहीं थी. इससे पहले, रिलायंस होम फाइनेंस के कर्जदाताओं ने अंतर-लेनदार समझौते (आईसीए) को और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था. अनिल अंबानी प्रमोटेड रिलायंस समूह की कंपनी आरएचएफ को ऋण समाधान प्रक्रिया के तहत छह बोलियां मिली थीं.

Amazon ने 40 हजार Uber ऑटो में प्लास्टिक स्क्रीन लगाने का लिया फैसला, अमेजन पे से भी पेमेंट कर पाएंगे राइडर्स

कोर सेक्टर के प्रदर्शन में मामूली सुधार, लगातार दूसरे महीने हालात बेहतर रहे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget