एक्सप्लोरर

अनिल अंबानी की कंपनी का स्टॉक लगातार बना रहा नया शिखर, कैसे हो रहा ये कमाल

Anil Ambani Stock: अनिल अंबानी की दो कंपनियों के शेयरों में आजकल जो उछाल देखा जा रहा है वो निवेशकों, बाजार के जानकारों को हैरान कर रहा है. हालांकि इसके पीछे की वजह को जाना जा सकता है.

Anil Ambani Stock: अनिल अंबानी के दिन पलटते नजर आ रहे हैं और उनकी कंपनियों के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है जो निवेशकों के साथ-साथ शेयर बाजार के विशेषज्ञों को भी हैरान कर रहा है. आज भी अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) की 2 कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. ये शेयर हैं रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर जिसके शेयरों में उछाल से निवेशकों को अच्छी कमाई करने की उम्मीद मिल रही है. रिलायंस पावर के शेयर में आज भी अपर सर्किट लगा हुआ है और इसके दम पर कहा जा सकता है कि अब रिलायंस पावर के शेयर अपने निवेशकों के लिए मालामाल बनाने का जरिया बन रहे हैं. आज रिलायंस पावर का शेयर 51.09 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

रिलायंस पावर के शेयरों में लगातार उछाल

रिलायंस पावर के शेयरों में लगातार उछाल देखा जा रहा है और एक महीने में ये शेयर 69.79 फीसदी का रिटर्न अपने निवेशकों को दे चुका है. वहीं अगर बीते 5 दिनों की बात करें तो ये 23.26 फीसदी का रिटर्न अपने निवेशकों को दिला चका है. 5 दिन पहले बुधवार, 25 सितंबर को ये शेयर 41.45 रुपये प्रति शेयर पर था और आज इसमें 51.09 रुपये का लेवल देखा जा चुका है.

अनिल अंबानी की दूसरी कंपनी के स्टॉक भी चढ़ रहे ऊपर

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में आज 1-1.5 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और रिलायंस पावर के बाद ये दूसरा स्टॉक है जो बढ़त की राह पर है. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की आज बोर्ड बैठक भी है और इसमें अहम फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है.

आखिर क्यों चढ़ रहे रिलायंस पावर के शेयर

रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी के पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि इसने विदर्भ इंडस्ट्रीज के लिए गारंटर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के निपटान की घोषणा कर दी है. कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया कि एक्सचेंजों को ये जानकारी दी जा चुकी है कि उसने लगभग 3900 करोड़ की राशि के निपटान को पूरी तरह खत्म कर दिया है.

लार्ज स्केल बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट को लेकर भी रिलायंस पावर के एक ऐलान को लेकर बाजार और निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है. इस प्रोजेक्ट में 500 मेगावॉट/1000 MWh के पावर को लेकर दावा किया गया है.

सभी खबरों के दम पर रिलायंस के शेयर ऊपर

इन्हीं सब खबरों का असर है कि रिलायंस पावर के शेयरों में आजकल तेजी का दौर चल रहा है और शेयरों में लगातार 5 फीसदी का अपर सर्किट लगता जा रहा है और आज तो शेयर में 5 फीसदी की उछाल के साथ ही फिर अपर सर्किट लगा है. शेयर में 2.43 रुपये या 4.99 फीसदी की उछाल के साथ 51.09 रुपये पर ट्रेड देखा जा रहा है और कई दिनों की तेजी का सिलसिला जारी है.

ये भी पढ़ें

शेयर बाजार में मंगल शुरुआत के बाद लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget