एक्सप्लोरर

इस ढाबे का सालाना टर्नओवर है 100 करोड़, हर महीने होती है 8 करोड़ की कमाई; दिन-रात लगी रहती है भीड़

Amrik Sukhdev: NH-44 पर स्थित यह ढाबा अब सिर्फ खाने-पीने की जगह से कहीं आगे बढ़ गया है. बीते कुछ सालों में ढाबे की पहचान कहीं और बढ़ गई है. यहां दिन के अलावा रात के समय भी काफी भीड़ रहती है.

Amrik Sukhdev: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो हरियाणा के मुरथल में अमरीक सुखदेव ढाबे का नाम जरूर सुना होगा, जहां के पराठें का जायका लेने दूर-दूर से लोग आगे हैं. कई लोग तो  यहां की कुल्हड़ वाली चाय की चुस्की लेने ड्राइव कर देर रात तक ढाबे में पहुंचते हैं.

NH-44 पर स्थित यह ढाबा अब सिर्फ खाने-पीने की जगह से कहीं आगे बढ़ गया है. बीते कुछ सालों में इस ढाबे की पहचान पहले के मुकाबले कहीं और बढ़ गई है. आलम यह है कि सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि देर रात को भी ढाबे में खूब भीड़ रहती है. अब जाहिर सी बात है कि कस्टमर्स की संख्या जितनी बढ़ेगी, रेस्तरां को मुनाफा भी उतना होगा. 

रोजाना हजारों लोग आते हैं खाना खाने 

आज भले ही अमरीक सुखदेव किसी पहचान की मोहताज नहीं है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी शुरुआत एक छोटे से रोड साइड ढाबे से हुई थी. रियल एस्टेट और बिजनेस से रिलेटेड कंटेंट बनाने वाले रॉकी सग्गू कैपिटल नाम के एक इंस्टाग्राम क्रिएटर ने हाल ही में अमरीक सुखदेव के सफर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. रॉकी ने इस वीडियो में कहा, अमरीक सुखदेव में आज रोजाना 5,000-10,000 लोग खाना खाने आते हैं. इसके लिए इनकी लगभग 500 कर्मचारियों की एक बड़ी टीम भी है. आज यह रेस्टोरेंट सालाना लगभग 100 करोड़ रुपये कमाता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rocky Saggoo Capital (@rockysaggoocapital)

यूं ही नहीं बढ़ी पहचान 

1956 में सरदार प्रकाश सिंह ने मुरथल में एक छोटे से ढाबे की शुरुआत की थी, जहां आमतौर पर हाईवे से होकर गुजरने वाले ट्रक ड्राइवर्स ही खाना खाने के लिए आते थे. 1990 में उनके दोनों बेटे अमरीक और सुखदेव भी इस बिजनेस से जुड़ गए और पिता के साथ काम में हाथ बंटाना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे मेन्यु में और भी चीजें जुड़ती गईं, कारोबार भी आगे बढ़ने लगा.

पहले तो यहां ट्रक ड्राइवरों को मुफ्त में या बहुत ही कम रेट पर खाना परोसा जाता था. इससे इसकी पहचान बढ़ी, ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ा. यहां की खास बात यह है कि ढाबे में खाने की क्वॉलिटी पर बहुत ध्यान दिया जाता है. रेस्तरां के मालिक खुद भी खाना चखकर देखते हैं कि उसका टेस्ट कैसा है, क्वॉलिटी कैसी है. इन्हीं सबका नतीजा है कि आज अमरीक सुखदेव न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में भी एक पॉपुलर रेस्टोरेंट है. इस साल जनवरी में इसे टेस्ट एटलस की 'दुनिया के 100 सबसे प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट' की सूची में जगह मिली. 

 

ये भी पढ़ें: 

वियतनाम के बदले भारत से अमेरिका में स्मार्टफोन भेजने के लिए तैयार सैमसंग, ट्रेड डील पर टिकी है पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget