एक्सप्लोरर

AMFI Rejig: मैनकाइंड फार्मा और जेएसपीएल की हो सकती है लार्ज कैप में एंट्री, इन बदलावों का अनुमान

AMFI Rejig Update: एएमएफआई कंपनियों के छह महीने के औसत बाजार पूंजीकरण के आधार पर इंडेक्स कैटेगराइजेशन करता है. इनमें से जो कंपनियां टॉप-100 में रहती हैं, उन्हें लार्ज कैप कहा जाता है.

म्यूचुअल फंडों का संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) जुलाई महीने के पहले सप्ताह में अपने इंडेक्स की समीक्षा करने वाला है. इसे अर्द्धवार्षिक इंडेक्स कैटेगराइजेशन भी कहते हैं. इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

इन शेयरों को हो सकता है लाभ

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (Jindal Steel and Power) को लार्ज कैप में एंट्री मिल सकती है. इसके अलावा आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), केनरा बैंक (Canara Bank), टीवीएस मोटर (TVS Motor), ट्यूब इन्वेस्टमेंट (Tube Investment) और जाइडस लाइफसाइंसेज  (Zydus Lifesciences) जैसे शेयरों को भी लार्ज कैप में एंट्री मिल सकती है.

इस हिसाब से तय होती है कैटेगरी

एएमएफआई कंपनियों के बाजार पूंजीकरण के हिसाब से इंडेक्स कैटेगराइजेशन करता है. यह काम छह महीने के औसत बाजार पूंजीकरण के आधार पर किया जाता है. इनमें से जो कंपनियां टॉप-100 में रहती हैं, उन्हें लार्ज कैप कहा जाता है. अभी जिन कंपनियों की टॉप-100में एंट्री की संभावना जताई जा रही है, वे फिलहाल 101 से 126 रैंक पर हैं. तमाम म्यूचुअल फंड एएमएफआई के इंडेक्स कैटेगराइजेशन के आधार पर ही निवेश करते हैं.

लार्ज कैप से ये हो सकते हैं बाहर

वहीं दूसरी ओर कुछ कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. नयका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स (FSN E-Commerce), जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy), टाटा एलक्सी (Tata Elxi), इंडस टावर (Indus Tower), पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries), मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers), इंफो एज Info Edge) और पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries) को लार्ज कैप से बाहर जाना पड़ सकता है.

मिडकैप में ये स्टॉक ले सकते हैं एंट्री

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank), कार्बोरंडम यूनिवर्सल (Carborundum Universal), बैंक अ्रफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra), फर्ट एंड केम त्रावणकोर (Fert & Chem Travancore), न्यू एंडिया एश्योरेंस (New India Assurance), जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless), रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam), भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics) और आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) जैसे स्टॉक स्मॉलकैप से निकलकर मिडकैप में जा सकते हैं.

इन्हें भी हो सकता है नुकसान

वहीं दूसरी ओर पिरामल फार्मा (Piramal Pharma), टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices), फाइन ऑर्गेनिक इंड्स (Fine Organic Inds), निप्पॉन लाइफ (Nippon Life), ब्लू डार्ट एक्सप्रेस (Blue Dart Express), जिलेट इंडिया (Gillette India), क्लीन साइंस (Clean Science), ट्राइडेंट (Trident) और डॉ लाल पाथलैब्स (Dr Lal Pathlabs) को मिडकैप से बाहर निकलकर स्मॉलकैप में जाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: अडानी को तगड़ा नुकसान, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से इन्होंने कमाया मोटा माल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 और 200 रुपए के नोटों पर बड़ी खबर, घरों में जमा करने लगे लोग, इसके पीछे क्या है कारण?
100 और 200 रुपए के नोटों पर बड़ी खबर, घरों में जमा करने लगे लोग, इसके पीछे क्या है कारण?
Anant Ambani: अंबानी परिवार की अटूट आस्था: रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी में कराया मुंडन
Anant Ambani: अंबानी परिवार की अटूट आस्था: रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी में कराया मुंडन
Gold Mine: भारत की धरती से निकला सोना, जोनागिरी खदान के पहले गोल्ड बिस्कुट की बाजार में एंट्री, कितनी है कीमत?
Gold Mine: भारत की धरती से निकला सोना, जोनागिरी खदान के पहले गोल्ड बिस्कुट की बाजार में एंट्री, कितनी है कीमत?
Gold- Silver Rate Today: फिर महंगा हुआ 18k, 22k, 24k का सोना? जानें आज चांदी के भी क्या हैं हाल
Gold- Silver Rate Today: फिर महंगा हुआ 18k, 22k, 24k का सोना? जानें आज चांदी के भी क्या हैं हाल

वीडियोज

US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect
Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल की सांसद ने प्रधानमंत्री को कहा झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, किरेन रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
ब्रिटेन में सांसद ने PM को बोला झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
Amravati News: समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, परिवार के 5 लोगों की मौत
अमरावती: समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, परिवार के 5 लोगों की मौत
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
Maa Inti Bangaaram Day 9 BO: समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
'राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाई', विपक्ष का आरोप, BJP का पलटवार- 'इतिहास याद रखेगा कि...'
राजनाथ सिंह पर ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाने का आरोप, BJP बोली- 'इतिहास याद रखेगा...'
Breast Size: बड़े ब्रेस्ट साइज से बीमारी का खतरा कितना सच? जानें महिलाओं को होने वाली असली दिक्कतें
बड़े ब्रेस्ट साइज से बीमारी का खतरा कितना सच? जानें महिलाओं को होने वाली असली दिक्कतें
CBSE Result Update: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट में देरी, नतीजों के इंतजार में अभी भी 13% छात्र
सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट में देरी, नतीजों के इंतजार में अभी भी 13% छात्र
Embed widget