एक्सप्लोरर

Global Market News: भारतीय बाजार की गिरावट के बाद कल अमेरिकी बाजारों में भी हड़कंप, जानें क्यों दुनियाभर के बाजारों में है गिरावट

Global Market Update: भारतीय घरेलू बाजार के लिए तो कल का दिन बेहद खराब साबित हुआ ही, अमेरिकी बाजार भी बड़ी गिरावट से बच नहीं सके. कल के कारोबार में S&P 500 इंडेक्स 6 महीने के निचले स्तर पर आ गिरा था.

Stock Market News: घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में सोमवार को करीब दो महीने में किसी एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट आयी. वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार में चौतरफा बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1546 अंक का गोता लगाकर 58,000 अंक से नीचे आ गया. कल का दिन ग्लोबल बाजारों के लिए भी बेहद खराब साबित हुआ और अमेरिकी बाजार (American Market) भी धड़ाम से गिरे.

कंपनियों का मार्केट कैप 9.13 लाख करोड़ रुपये गिरा
कल बाजार की गिरावट में सेंसेक्स 1546 अंक नीचे कारोबार बंद हुआ है और इसके साथ ही कंपनियों का मार्केट कैप 9.13 लाख करोड़ रुपये घट गया है. पिछले साल 26 नवंबर के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में किसी एक दिन में अबतक की यह सबसे बड़ी गिरावट है. यह लगातार पांचवां कारोबारी सेशन है, जब बाजार नीचे आया है.

कल सेंसेक्स में एक समय दिखी थी 2000 अंकों से ज्यादा की गिरावट
बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और एक समय बिकवाली दबाव से यह 2050 अंक से ज्यादा टूटकर 56,984 अंक के स्तर तक नीचे आ गया था. पर बाद में इसमें कुछ सुधार आया और अंत में यह 1545.67 अंक यानी 2.62 फीसदी की गिरावट के साथ 57,491.51 पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 468.05 अंक यानी 2.66 फीसदी का गोता लगाकर 17,149.10 अंक पर बंद हुआ.

इन शेयरों में दिखी बिकवाली
टाटा स्टील का शेयर करीब छह फीसदी टूटकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा. इसके अलावा बजाज फाइनेंस, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक के शेयर भी मुख्य रूप से नुकसान में रहे.

ग्लोबल बाजारों का कैसा रहा हाल
अमेरिकी बाजारों की बात करें तो कल कारोबार खुलने के कुछ मिनटों के भीतर ही बेंचमार्क इंडेक्स S&P 500 में 1.5 फीसदी तक गिरावट देखी गई थी. वहीं नैस्डेक कंपोजिट (Nasdaq Composite) करीब 1.7 फीसदी गिरा था, जबकि डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 1 फीसदी लुढ़कर कर कारोबार कर रहा था. एशिया के बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में, जबकि जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट हरे निशान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार में गिरावट का रुख रहा. इस बीच तरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 फीसदी बढ़कर 88.17 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया.

क्या है बाजारों में गिरावट का कारण
भारतीय बाजार पिछले कुछ दिनों से भारी दबाव में हैं. हाल के उच्चतम स्तर से यह सात फीसदी नीचे आ चुका है, गिरावट चौतरफा है. हाल के आईपीओ वाले नये जमाने की कंपनियों में गिरावट ज्यादा तीव्र है. वैश्विक बाजारों में महंगाई को लेकर चिंता है. साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर बढ़ाने को लेकर भी चिंता है जिससे दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में गिरावट के साथ घरेलू बाजार नीचे आये हैं.

जानकार की राय
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक बाजारों में बिकवाली, तीसरी तिमाही के कमजोर वित्तीय परिणाम और बजट से पहले घबराहट से घरेलू बाजार में भारी बिकवाली हुई. एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की कल से होने वाली बैठक से पहले मार्केट सेंटीमेंट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. निवेशकों को एफओएमसी की दो दिन की बैठक के नतीजे का इंतजार है. ऐसी उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व नीतिगत दर में वृद्धि को लेकर स्पष्ट संकेत देगा.

बाजार के अन्य आंकड़े
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 17 पैसे टूटकर 74.60 पर बंद हुई. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने 3,148.58 करोड़ रुपये कीमत के शेयर बेचे जिसके चलते बाजार पर दबाव बढ़ा है. 

ये भी पढ़ें

RBI Penalty: रिजर्व बैंक ने इन 8 बैंकों पर लगाई पेनल्टी, जानें क्या है कारण और कितना लगा जुर्माना

Budget Session को लेकर आई है खबर, इस बार के शेड्यूल में होंगे ये बदलाव, आप भी जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget