एक्सप्लोरर

Blinkit Ambulance Service: ब्लिकिंट लेकर आया 10 मिनट में एंबुलेंस सर्विस, गुरुग्राम से हुई शुरुआत, दूसरे शहरों में भी जल्द सेवा होगी उपलब्ध

Ambulance in 10 minutes: अलबिंदर ढींढसा ने कहा, हमारा लक्ष्य अगले दो वर्षों में सभी प्रमुख शहरों में इसका विस्तार करना है.

Blinkit-Zomato Update: क्विस कॉमर्स कंपनियां अब तक 10 मिनट में केवल आपके घर ग्रॉसरी डिलिवरी कर रही थी. लेकिन किसी अनहोनी के होने पर 10 मिनट में आपके घर एंबुलेंस भी उपलब्ध होगा. जोमैटो की क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिकिंट ने 10 मिनट में एंबुलेंस सर्विस को लॉन्च किया है. ब्लिकिंट ने सबसे पहले सायबर सिटी गुरुग्राम से इस सर्विस की शुरुआत की है.  

ब्लिकिंट के ऐप पर एंबुलेंस बुक करने का ऑप्शन 

ब्लिकिंट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने इस सर्विस को लॉन्च करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 10 मिनट में एंबुलेंस! हम सिटी में जल्द से जल्द और भरोसेमंद एंबुलेंस सर्विस उपलब्ध कराने के लिए पहला कदम उठाने जा रहे हैं. पहले पांच एंबुलेंस आज से गुरुग्राम (Gurugram) की सड़क पर होंगे. जैसे ही हम इस सर्विस को दूसरे एरिया तक विस्तार करेंगे. आप जल्द ही ब्लिकिंट के ऐप पर बेसिक लाइफ सपोर्ट Basic Life Support (BLS) एंबुलेंस (Ambulance) बुक करने का ऑप्शन आपको दिखने लगेगा.  

सभी सुविधाओँ से लैस होगा एंबुलेंस  

अलबिंदर ढींढसा ने अपने पोस्ट में एंबुलेंस की जानकारी देते हुए बताया कि, हमारी एम्बुलेंस में जरूरी लाइफ-सेविंग इक्वीपमेंट लगे हैं जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, एईडी (Automated External Defibrillator), स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन और जरूरी इमरजेंसी दवाइयां और इंजेक्शन शामिल है. हर एम्बुलेंस में एक पैरामेडिक, एक असिसटेंट और एक प्रशिक्षित ड्राइवर होगा जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि हम जरूरत के समय पर हाई क्वालिटी वाली सर्विस डिलिवर कर सकें. 

दूसरे शहरों तक सर्विस का विस्तार 

अलबिंदर ढींढसा ने कहा, हमारा लक्ष्य मुनाफा बनाना नहीं है. हम बेहद किफायती कॉस्ट पर कस्टमर्स को ये सर्विस उपलब्ध करायेंगे साथ ही लंबी अवधि के लिए इस गंभीर समस्या को हल करने में निवेश करेंगे. उन्होंने बताया कि, हम इस सर्विस को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं, क्योंकि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण और नया है. अलबिंदर ढींढसा ने कहा, हमारा लक्ष्य अगले दो वर्षों में सभी प्रमुख शहरों में इसका विस्तार करना है. उन्होंने नागरिकों से एम्बुलेंस को रास्ता देने की अपील करते हुए कहा, आप नहीं जानते कि आप कब किसी की जान बचा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

ITC Share Demerger: आईटीसी होटल्स के शेयर पाने का आज आखिरी मौका, स्टॉक मार्केट के खुलते कर लें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget