एक्सप्लोरर

अंबानी-अडानी को हुआ बड़ा नुकसान, महज एक साल में इतनी गिर गई दौलत

Budget 2025: देश के दो अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दोनों की ही दौलत में पिछले एक साल में बड़ी गिरावट देखी गई है. दोनों के टोटल नेटवर्थ में भारी कमी आई है.

Budget 2025: बजट से एक दिन पहले यानी कि आज शेयर बाजार का परफॉर्मेंस शानदार रहा. एक तरफ सेंसेक्स 740.76 अंक चढ़कर 77,500.57 पर बंद हुआ, जबकि दूसरी तरफ निफ्टी 258.90 अंक बढ़कर 23,508.40 पर था. शेयर बाजार में इस तेजी का असर देश के दो बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की दौलत पर पड़ सकता है. अब देखने वाली बात यह है कि 1 फरवरी, 2025 को पेश होने वाले बजट का इस पर कैसा प्रभाव पड़ता है.

मुकेश अंबानी का नेटवर्थ

पिछले साल 1 फरवरी, 2024 को बजट पेश होने वाले दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 106 अरब डॉलर था. ब्लूमबर्ग इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च, 2025 तक इसमें 16 अरब डॉलर यानी 1.38 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई. इस वक्त मुकेश अंबानी का टोटल नेटवर्थ 90 अरब डॉलर है. यानी कि महज एक साल में उनकी दौलत में 15 परसेंट तक की गिरावट आई और इसी के साथ वह 100 अरब डॉलर के क्लब से भी बाहर हो गए हैं. दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में उनका नंबर फिलहाल 17 है. 

गौतम अडानी का नेटवर्थ

हालांकि, नुकसान होने के मामले में अडानी ग्रुप के चेयरमैन भी पीछे नहीं हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जब 1 फरवरी को बजट पेश हुआ था, तब उनका नेट वर्थ 96.8 अरब डॉलर था. यह अब 27 अरब डॉलर यानी कि 2.33 लाख करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 69.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. मतलब एक साल के अंदर उनके नेट वर्थ में करीब 28 परसेंट तक की गिरावट आई. दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में फिलहाल वह 21वें नंबर पर हैं. 

इस बार के बजट का क्या रहेगा असर

अब सवाल यह आता है कि क्या कल पेश होने वाले बजट का इनकी दौलत पर पॉजिटिव इफेक्ट रहेगा या नहीं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार बजट में ग्रोथ पर फोकस किया जा सकता है, जिससे शेयर बाजार में तेजी आ सकती है. ऐसे में अगर अडानी ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल आया, तो जाहिर सी बात है कि इनकी इनकम भी बढ़ेगी. 

ये भी पढ़ें:

Budget Expectations 2025: किसकी भरेगी झोली, किसे मिलेगी मायूसी; पढ़ें सरकार से अलग-अलग सेक्टर की क्या है डिमांड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget