एक्सप्लोरर

Amazon: फूड डिलीवरी के बाद अमेजन अब इस सर्विस को भी भारत में करेगा बंद, सता रहा है मंदी का डर!

Amazon Layoffs: आपको बता दें दुनियाभर की कंपनी में पिछले कुछ वक्त में भारी छंटनी देखी गई है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कंपनियों को मंदी का डर सता रहा है.

Amazon News: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (E-Commerce Company Amazon) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. कंपनी ने भारत में अपनी डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज (Amazon Distribution Services) को बंद करने का फैसला किया है. यह फैसला कंपनी ने अपने फूड डिलीवरी (Amazon Distribution Services) और एजुकेशन सर्विसेज को बंद करने के बाद कर लिया है. कंपनी ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वह अपने मुख्य बिजनेस पर ध्यान देना चाह रही है. ऐसे में वह अपनी बाकी सर्विसेज को बंद कर रही है. एक्सपर्ट्स अमेजन के इस कदम को मंदी से जोड़ कर देख रहे हैं. ऐसे में आने वाले समय में वैश्विक मंदी (Recession in World)  से पूरी दुनिया पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में अपने मुख्य व्यापार को कंपनी अच्छी तरह से संभाल सके इसलिए वह बाकी बिजनेस को बंद कर रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन की डिस्ट्रीब्यूशन फैसिलिटी मुख्यत: बेंगलुरु, हुबली और मैसूर जैसे शहरों में थी. कंपनी के इस सर्विस में 50 कर्मचारी काम करते थे. कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूशन फैसिलिटी के जरिए  मूविंग कंज्यूमर गुड्स को कंपनी से लेकर रिटेल व्यापारियों तक सप्लाई कर रही थी. कंपनी ने  डिस्ट्रीब्यूशन की सेवा बंद (Amazon Distribution Services Closed) करने पर अभी तक किसी तरह का जवाब नहीं दिया है.

अमेजन को सता रहा मंदी का डर
आपको बता दें दुनियाभर की कंपनी में पिछले कुछ वक्त में भारी छंटनी देखी गई है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कंपनियों को मंदी का डर सता रहा है. अमेजन ने भी अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में अपनी फूड डिलीवरी और एजुकेशन सर्विसेज (Amazon Education Services Closed) को भी बंद करने का फैसला किया है. बता दें कि अमेजन ने भारत में एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर में जमकर निवेश किया था, लेकिन उसे इसका कोई ज्यादा लाभ नहीं मिला. कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज,वॉलमार्ट , फ्लिपकार्ट और टाटा ग्रुप जैसी कंपनियों का वर्चस्व है. अमेजन को एफएमसीजी सेक्टर में ज्यादा मुनाफा नहीं मिला है इस कारण कंपनी ने इस बिजनेस को भारत में बंद करने का फैसला किया है.

कंपनी कर सकती है 10,000 कर्मचारियों की छंटनी
आपको बता दें कि हाल ही अमेजन अपने खर्च को कम करने के लिए करीब 10,000 कर्मियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही कंपनी ने अभी नए कर्मचारियों की भर्ती पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है. इसके साथ ही आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने अमेजन एकेडमी (Amazon Academy) की शुरुआत बच्चों की पढ़ाई के लिए की थी. मगर अब कंपनी ने उसे भी बंद करने का फैसला किया है. कंपनी ने यह ऐकडमी बायजू जैसी एडटेक कंपनियों की सफलता को देखते हुए लिया था.

ये भी पढ़ें-

FD Rates Hike: ICICI बैंक के बाद अब इस बैंक ने अपने FD रेट्स में किया इजाफा, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.95% तक का रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
FIFA 2026: चैंपियन स्पेन की 481 करोड़ की इनाम राशि पर ट्रंप की नजर, अमेरिका वसूलेगा 30% टैक्स, लेकिन क्यों?
चैंपियन स्पेन की 481 करोड़ की इनाम राशि पर ट्रंप की नजर, अमेरिका वसूलेगा 30% टैक्स, लेकिन क्यों?
जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget