एक्सप्लोरर

Amazon Swiggy Deal: इंस्टामार्ट में हिस्सा खरीद सकती है अमेजन, स्विगी से सौदे पर चल रही बात

Amazon-Instamart: अमेजन की योजना भारतीय बाजार में तेजी से उभर रहे क्विक कॉमर्स बिजनेस में उतरने की है. उसके लिए अमेजन पहले से मौजूद किसी कंपनी में हिस्सा खरीदना चाहती है...

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी अब तेजी से उभर रहे क्विक कॉमर्स बाजार में दिलचस्पी ले रही है. उसके लिए कंपनी आने वाले दिनों में स्विगी की क्विक कॉमर्स कंपनी इंस्टामार्ट में हिस्सा खरीद सकती है. बताया जा रहा है कि प्रस्तावित सौदे के लिए अमेजन ने स्विगी के साथ बातचीत शुरू कर दी है.

अभी शुरुआती दौर में है बातचीत

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टामार्ट में हिस्सेदारी खरीदने के लिए अमेजन और स्विगी के बीच बातचीत चल रही है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े 3 सूत्रों के हवाले से ये दावा किया गया है. हालांकि रिपोर्ट में डील पूरा होने को लेकर आशंका भी जाहिर की गई है. सूत्रों का कहना है कि अभी जिस फॉर्मेट में डील को तैयार किया गया है, वह काफी कॉम्प्लिकेटेड है. ऐसे में डील के पूरा होने की गुंजाइश कम ही है.

सौदे पर इन आशंकाओं के बादल

दरअसल स्विगी सिर्फ क्विक कॉमर्स बिजनेस में हिस्सेदारी बेचने के लिए राजी नहीं है, जबकि अमेजन फूड डिलीवरी बिजनेस में दिलचस्प नहीं दिख रही है. स्विगी का मेन बिजनेस फूड डिलीवरी का है, जहां उसकी प्रतिस्पर्धा जोमैटो से है. वहीं स्विगी ने इंस्टामार्ट के जरिए क्विक कॉमर्स सेगमेंट में भी पैर पसारा है. इंस्टामार्ट तेजी से उभर रहे क्विक कॉमर्स बिजनेस के भारतीय बाजार में प्रमुख नाम है.

स्विगी ला रही है इतना बड़ा आईपीओ

प्रस्तावित सौदे को लेकर यह बातचीत ऐसे समय सामने आई है, जब स्विगी अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनी जोमैटो की तरह शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. स्विगी की तैयारियां आईपीओ लाकर बाजार में लिस्ट होने की है. स्विगी ने अप्रैल में अपने आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल किया है. स्विगी आईपीओ से 10,414 करोड़ रुपये (1.25 बिलियन डॉलर) जुटाने का प्रयास करती है.

आईपीओ से पहले सौदे की तैयारी

अमेजन इंडिया का प्रयास है कि प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में वह हिस्सेदारी खरीदे या इंस्टामार्ट का सौदा बायआउट के जरिए हो. इससे पहले कुछ खबरों में ऐसा बताया गया था कि अमेजन की योजना भारत में क्विक कॉमर्स बिजनेस में उतरने की है. चूंकि कंपनी किसी भी अन्य बाजार में इस सेगमेंट में पहले से उपस्थित नहीं है, ऐसे में वह चाहती है कि किसी मौजूदा प्लेयर में हिस्सा खरीदकर एंट्री ली जाए. बहरहाल अभी प्रस्तावित सौदे के बारे में न तो अमेजन की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है, न ही स्विगी ने कोई जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें: चोरी का पता लगाएं और बन जाएं अरबपति, इस कंपनी ने दिया 200 करोड़ का ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
Dry Days in August: अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
Xप्लेन: भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget