एक्सप्लोरर

Amazon Academy: बंद होने जा रही है अमेजन कंपनी की एडटेक प्लेटफॉर्म अकादमी, जानें क्या है वजह

Amazon Academy: अमेजन कंपनी अपना एकेडमी प्लेटफॉर्म (Amazon Academy Platform) बंद करने जा रही है. इसे 2 साल के अंदर ही बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है.

Amazon Academy Shutting Down: ई-कॉमर्स मार्केट (E-Commerce Market) से जुड़ी दुनिया की बड़ी कंपनी अमेजन (Amazon) से जुड़ी खबर सामने आ रही है. अमेजन कंपनी अपना एकेडमी प्लेटफॉर्म (Amazon Academy Platform) बंद करने जा रही है. इसे लॉन्च किये अभी 2 साल ही हुए है, जिसके बाद कंपनी इसे बंद करने का फैसला ले रही है. 

2 साल पहले हुई थी शुरू 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन (Amazon) ने कहा कि वह भारत में हाई-स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए अपने ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म (Online Education Platform) को अब बंद करने जा रही है. अमेजन एकेडमी (Amazon Academy) को जनवरी 2021 में लॉन्च किया गया था. 

कोरोना के समय हुई शुरुआत
कोविड महामारी की वजह से ऑनलाइन एजुकेशन का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा था. इसे ध्यान में रखते हुए लाभ कमाने के लिए अमेजन एकेडमी की शुरुआत की गई थी. अमेजन एकेडमी प्लेटफॉर्म (Amazon Academy Platform) पर जेईई (JEE) जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम की कोचिंग मुहैया करवाई जाती थी.

अमेजन एकेडमी बंद होने की कगार पर 
अमेजन प्रवक्ता का कहना है कि, मूल्यांकन करने के बाद हमने फैसला किया है कि अमेजन एकेडमी को बंद किया जाएगा. हम लोग वर्तमान ग्राहकों का ध्यान रखते हुए चरणबद्ध तरीके से इस कार्यक्रम को समाप्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेजन में हम बड़ा सोचते हैं और प्रयोग करते हैं. ग्राहकों को खुश करने के लिए नए विचारों में निवेश करते हैं. ग्राहक मूल्य प्रदान करने के लिए हम अपने प्रोडक्ट और सर्विस की प्रगति और क्षमता का लगातार मूल्यांकन करते हैं. हम नियमित रूप से इन आकलनों के आधार पर समायोजन करते हैं.

2024 तक यूज कर पाएंगे प्लेटफॉर्म
अमेजन एकेडमी के सब्सक्राइबर्स को अपने फुल कोर्स मैटेरियल की पढ़ाई करने के लिए 1 साल तक विस्तारित समय मिलेगा. सब्सक्राइबर्स अक्टूबर 2024 तक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर पाएंगे. वहीं दूसरी ओर जिन स्टूडेंट्स ने वर्तमान एकेडमिक बैच में एडमिशन लिया हुआ था, उन्हें फुल रिफंड किया जाएगा.

क्या है कारण 
देश में कोविड महामारी की वजह से लॉकडाउन (Covid Lockdown) लगाया गया था. देशभर में कोविड खत्म होने के बाद स्कूल और कोचिंग सेंटर्स फिर से खुल गए हैं. इस वजह से एडटेक कंपनियों के ऊपर काफी दबाव बढ़ गया था. पिछले महीने ही बायजू'स ने अपने 2500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. 

ये भी पढ़ें-

Elon Musk: एलन मस्क ने कहा- जरूरत पड़ने पर अपना स्मार्टफोन भी लॉन्च करने के लिए तैयार, जानें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा
लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग
लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

वीडियोज

प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के कॉलेजियम ने बतौर जज नियुक्ति के लिए सरकार को भेजी 3 नामों की सिफारिश
SC के कॉलेजियम ने बतौर जज नियुक्ति के लिए सरकार को भेजी 3 नामों की सिफारिश
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
Embed widget