एक्सप्लोरर

Elon Musk: एलन मस्क ने कहा- जरूरत पड़ने पर अपना स्मार्टफोन भी लॉन्च करने के लिए तैयार, जानें पूरी खबर

Elon Musk Take on Smartphone: ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहा कि अगर कोई विकल्प नहीं बचा तो, मैं एक वैकल्पिक फोन बनाउंगा. मस्क पहले भी मोबाइल फोन लॉन्च करने की बात कह चुके हैं.

Elon Musk Twitter News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे अपना स्मार्टफोन भी लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने यह बात एक ट्वीट के जवाब में कही है. 

क्या है पूरा मामला 
वीडियो पॉडकास्ट ‘द लिज व्हीलर शो-The Liz Wheeler Show’ की होस्ट लिज व्हीलर ने एलन मस्क को ट्वीट किया था कि अगर ऐपल (Apple) और गूगल (Google) अपने ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाते हैं तो एलन मस्क को खुद का स्मार्टफोन लॉन्च कर देना चाहिए. व्हीलर ने आगे लिखा, “आधा देश खुशी-खुशी पक्षपाती और जासूसी करने वाले आईफोन और एंड्रॉयड को छोड़ देगा. 

फोन के लिए नाम पर मांगे सुझाव

व्हीलर ने कहा कि यह शख्स मंगल ग्रह पर जाने के लिए रॉकेट बना सकता है तो एक छोटा सा स्मार्टफोन बनाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने इसे लेकर एक पोल किया है. पोल का सवाल है कि क्या आप ‘tELONphone’ पर स्विच करना चाहेंगे. साथ ही उन्होंने लोगों से मजाक में फोन के लिए अन्य नामों के सुझाव भी मांगे हैं. खबर लिखे जाने तक 56 फीसदी से अधिक लोगों ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में दिया है.

मस्क ने क्या कहा 


एलन मस्क ने इसी ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी नौबत न आए, लेकिन हां, अगर कोई विकल्प नहीं बचा तो मैं एक वैकल्पिक फोन बनाउंगा.” ऐसा पहली बार नहीं है जब मस्क द्वारा मोबाइल फोन लॉन्च करने की बात चर्चा में आई है. 

क्या टेस्ला बना रही है स्मार्टफोन! 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है. इसका कथित तौर पर नाम tesla pi phone बताया जा रहा है. इसके अगले महीने दिसंबर में लॉन्च होने की बातें कही जा रही थीं. इस फोन में 8 जीबी रैम और 512 जीबी के इंटरनल स्टोरेज होगी. इसमें 40 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है. इसकी कीमत भारतीय रुपये में 70-80 हजार रुपये हो सकती है. हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. 

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों को रेलवे देने जा रहा बड़ी खुशखबरी! सोते हुए सफर करने की मिलेगी सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget