एक्सप्लोरर

Layoffs: अल्फाबेट की सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी यूनिट ने की छंटनी, इतने कर्मचारियों की गई नौकरी 

Layoffs News: अल्फाबेट इंक की एक यूनिट ने दूसरे राउंड की छंटनी की है. अभी तक 8 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है.

Alphabet Layoffs News: छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ग्लोबल स्तर पर बड़ी-बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं. अब इस क्रम में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की एक यूनिट का नाम भी जुड़ गया है. अल्फाबेट इंक की सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी यूनिट वायमो ने इस साल नौकरी के दूसरे दौर में कटौती कर दी है. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दौर में 137 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इसके साथ ही इस कंपनी के कुल वर्कफोर्स में से 8 फीसदी यानी कि 209 कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है. कंपनी ने कटौती का कारण बताते हुए कहा कि उसने अपने बिजनेस को सफल बनाने और उसपर ध्यान केंद्रीत करने के लिए ये छंटनी की है. 

वायमो ने कई इंजीनियर्स को भी नौकरी से निकाला है. कंपनी में नौकरी में कटौती ऑटो और टेक उद्योग में व्यापक छंटनी का हिस्सा है, जिसमें रिवियन ऑटोमोटिव इंक, जनरल मोटर्स कंपनी और मेटा प्लेटफॉर्म इंक शामिल हैं. यह कंपनी रोबोट के बिजनेस में है. इसमें कई निवेशकों के अरबो डॉलर का पैसा लगा हुआ है. ऐसे में छंटनी और कंपनी के नुकसान के कारण इससे जुड़े निवेशक चिंतित हैं. इसके अलावा, Ford Motor Co और Volkswagen AG ने नवंबर में सेल्फ-ड्राइविंग यूनिट Argo AI पर निवेश किया था. 

जनरल मोटर्स कंपनी ने किए 2 अरब डॉलर खर्च 

रॉयटर्स ने बताया कि जनरल मोटर्स कंपनी ने 2022 में अपनी रोबोटैक्सि यूनिट, क्रूज में करीब 2 बिलियन डॉलर खर्च किए और कहा कि वह इस साल और भी ज्यादा खर्च करने की उम्मीद है. एक्टिविस्ट निवेशक टीसीआई फंड मैनेजमेंट ने नवंबर में कहा था कि वायमो गूगल पैरेंट के अन्य बेट्स सेगमेंट का सबसे बड़ा घटक है और इसने ज्यादातर निवेश को गलत बताया है. 

अल्फाबेट ने इतने कर्मचारियों की थी छंटनी 

अल्फाबेट ने जनवरी में 12,000 कर्मचारियों के निकालने की घोषणा की थी. यह छंटनी भारत के साथ ही ग्लोबल स्तर पर की गई थी. इसके साथ ही साल के केवल दो महीने में कई कंपनि​यों ने कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती की है. यूनिकॉर्न्स और स्टार्टअप्स ने 10 हजार तक कर्मचारियों की छंटनी की है और अभी और नौकरियों में कटौती की संभावना है. 

इन कंपनियों के पास हजारों नौकरियां सेफ 

हालांकि भारतीय कंपनियां अभी भी कम छंटनी कर रही है और ग्लोबल स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की तुलना में भारत में कम लोगों की नौकरी गई है. प्रमुख आईटी फर्म टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक टेक महिंद्रा, विप्रो, एलटीआईएमइंडट्री, कोफोर्ज और अन्य के पास सैकड़ों और हजारों नौकरियां हैं.

ये भी पढ़ें

PM GatiShakti: पीएम गतिशक्ति के तहत 66 परियोजनाओं की सिफारिश, 5 ट्रिलियन का आएगा खर्च 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget