एक्सप्लोरर

Airtel ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए ट्राई से की ये अपील, 5G फोन की कीमत क्यों हो सकती है कम-ये भी बताया

Airtel के CTO का मानना है कि 5जी प्रणाली वाले फोन भी 4जी के दामों में मिलने लगेंगे. अभी जो कीमत करीब 15,000 रुपये है, करीब एक साल बाद ये 5000 से 9000 रुपये में आने लगेंगे. जानें क्यों कह रहे हैं ऐसा.

Airtel Appeals to TRAI: भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी- चीफ टेक्निकल ऑफिसर (CTO) रणदीप सेखों ने नियामक से 5जी स्पेक्ट्रम का दाम 'किफायती' रखने की अपील की है. ये अपील भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की स्पेक्ट्रम नीलामी पर सिफारिशों से पहले की गई है. चर्चा है कि ट्राई 5जी की नीलामी के तौर-तरीकों और स्पेक्ट्रम की कीमतों के बारे में अब कभी भी फैसला कर सकता है.

एयरटेल के CTO ने ये कहा
रणदीप सेखों ने कहा कि 5जी की व्यापक अपील होगी और यह किसी विशिष्ट या प्रीमियम वर्ग तक सीमित नहीं होगी. उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी की सेवाओं के लिए तैयार हो रहे बाजार में और सस्ते उपकरण उपलब्ध होने लगेंगे. सेखों ने कहा, 5जी का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मोबाइल कनेक्टिविटी बहुत तेज हो जाएगी. इसके स्पेक्ट्रम की कीमतों की भूमिका अहम होगी. परिचालकों को यदि बहुत महंगा स्पेक्ट्रम खरीदना पड़ता है, तो उनका नकदी प्रवाह सीमित होगा. उन्हें उसका भुगतान करना होगा. लेकिन स्पेक्ट्रम का दाम उचित रखा जाता है, तो तो संभव है कि वे उस पैसे का अपनी पहुंच के विस्तार के लिए करें. 

4G फोन की कीमत में आएगी बड़ी गिरावट- होंगे सस्ते
सेखों ने कहा 5जी नीलामी की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में नए उपकरण बाजार में आ जाएंगे. उन्होंने कहा, ''5जी प्रणाली वाले फोन भी 4जी के दामों में मिलने लगेंगे. अभी इनकी कीमत करीब 15,000 रुपये है, करीब एक साल बाद ये 5,000 से 9,000 रुपये में मिलने लगेंगे.''

भारती एयरटेल ने 2015 की नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के बकाये का 8815 करोड़ रुपये का भुगतान सरकार को समय से पहले ही कर दिया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह रकम वित्त वर्ष 2026-2027 और 2027-2028 के लिए बकाया थी. भारतीय एयरटेल बीते चार महीनों में सरकार को 24,334 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है और ये भुगतान निर्धारित समय सीमा से पहले ही कंपनी ने चुकाया है. दरअसल स्पेक्ट्रल हासिल करने के बाद देरी से भुगतान करने पर 10 फीसदी के दर से ब्याज का भुगतान करना पड़ता है. कंपनी के समय सीमा से पहले भुगतान करने से ब्याज के भुगतान के मद में बड़ी बचत होगी. इससे कंपनी के पास नगदी का फ्लो बढ़ेगा जो कंपनी को 4 जी कवरेज को बढ़ाने के साथ आने वाले दिनों में 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लेने में मदद करेगा. 

ये भी पढ़ें

दिल्ली में 100 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल का दाम, आज पेट्रोल 30 पैसे महंगा तो डीजल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी

दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है, जानिए DMRC ने क्या जानकारी दी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget