एक्सप्लोरर

AIR INDIA: नए मेन्यू के साथ यात्रियों को लुभाने को तैयार

नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले महीने एयर इंडिया के कैटरिंग प्रभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक में विमान में यात्रियों को आकर्षित करने को अधिक खर्च करने का निर्देश दिया था. एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी.

नई दिल्ली: सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर बिजनेस और फर्स्ट क्लास श्रेणी के यात्रियों को लुभाने के लिए नया मेन्यू लेकर आ रही है. एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार यात्रियों को विभिन्न प्रकार की वाइंस, मॉकटेल और लोकल व्यंजनों की पेशकश की जाएगी.

नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले महीने एयर इंडिया के कैटरिंग प्रभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक में विमान में यात्रियों को आकर्षित करने को अधिक खर्च करने का निर्देश दिया था. एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी.

एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा, ‘‘हम सबसे पहले अपनी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर बिजनेस और फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए इसे लागू करेंगे. इसके बाद हमारी योजना घरेलू उड़ानों पर मॉकटेल और क्षेत्रीय व्यंजनों को पेश करने की है. यदि यह सफल रहता है तो इसे इकोनॉमी क्लास में भी लागू किया जाएगा.’’ यह नया मेन्यू शायद सर्दियों के टाइमटेबल से लागू किया जाएगा जो अक्तूबर अंत से शुरू होता है.

बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते तैयार रूपरेखा के मुताबिक एयरलाइन की योजना प्रीमियम क्लास के पैसेंजर के लिए बेहतर छुरी कांटा या कटलरी भी लाने की है. इसके अलावा एक सुझाव यह भी आया है कि यात्रियों को उनकी पसंद का भोजन दिया जाए. इसके बारे में सूचना यात्रा से 2 दिन पहले जुटाई जाएगी.

इसके अलावा एयरलाइन 28 देशों के शेफ को रिफ्रेशर ट्रेनिंग की भी तैयारी कर रही है. एयरलाइन का कहना है कि ये शेफ भारतीय अंदाज भूल रहे हैं. प्रवक्ता ने बताया कि नया मेन्यू तैयार होने के बाद इसे यहां सितंबर में एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget