एक्सप्लोरर

Air India: 1000 रुपये एक्स्ट्रा देकर मिली टूटी विंडो सीट, एअर इंडिया को मांगनी पड़ी माफी

Air India Passenger: इस यात्री ने दिल्ली से बेंगलुरु के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी. फ्लाइट के अंदर जाने पर उसे टूटी सीट मिली, जो ठीक नहीं की जा सकी. इस घटना पर एअअर इंडिया ने माफी मांगी है.

Air India Passenger: एअर इंडिया की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. टाटा के नेतृत्व में आने के बाद भी कर्मचारियों की शिकायतें जारी हैं. हाल ही में एअर इंडिया (Air India) पर ड्यूटी नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना भी लगाया गया था. दूसरी तरफ एअर इंडिया में सफर करने वाले अलग-अलग परेशानियों को झेल रहे हैं. कुछ ऐसा ही वाकया एक पैसेंजर के साथ हुआ. उसने सीट बुक करते समय एक्स्ट्रा 1000 रुपये विंडो सीट के लिए चुकाए लेकिन, जब वह प्लेन में पहुंचा तो उसे टूटी सीट मिली, जो लाख कोशिशों के बाद भी ठीक नहीं की जा सकी. 

नहीं ठीक की जा सकी उनकी टूटी सीट 

इस यात्री की अपना कष्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को बयान किया. उसने लिखा कि मैंने दिल्ली से बेंगलुरु के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को बुक की थी. विंडो सीट लेने के लिए 1000 रुपये का अलग से भुगतान भी किया. मगर, जब मैं अपनी सीट पर पहुंचा तो वह टूटी हुई थी. एअर इंडिया ने इंजीनियर को भी बुलाया लेकिन, वह उसे ठीक करने में असफल हो गया. अगर वह सीट खराब थी तो एअर इंडिया ने उसे बुक ही क्यों किया. क्या इस एयरलाइन के लोग यात्रियों को ठीक सीट तक उपलब्ध नहीं करा सकते हैं? क्या मैंने इस टूटी सीट के टिकट का पैसा दिया था?

एअर इंडिया ने मांगी माफी 

यह घटना सोशल मीडिया पर आने के बाद एअर इंडिया ने भी ट्वीट करके असुविधा के लिए माफी मांगी. साथ ही कहा कि आप हमें अपनी बुकिंग डिटेल उपलब्ध करा दें ताकि हम आपकी मदद कर सकें. हालांकि, एअर इंडिया के यात्री के साथ ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले दिल्ली से टोरंटो जा रही एक महिला यात्री श्रीति गर्ग ने भी ऐसी ही शिकायत की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था कि तीन सीटों पर लाइट की तक व्यवस्था नहीं थी. इसके चलते उन्हें अंधेरे में अपनी यात्रा करनी पड़ी थी. वह अपने 2.5 साल और 7 महीने के बच्चे के साथ ट्रेवल कर रही थीं. उन्होंने 4.5 लाख रुपये के टिकट खरीदे थे.

ये भी पढ़ें 

Wipro CEO Resigns: विप्रो सीईओ थियरी डेलपोर्ट ने दिया इस्तीफा, श्रीनिवास पलिया लेंगे उनकी जगह  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget