एक्सप्लोरर

Air India Express: सिक लीव, फ्लाइट कैंसिल, जानें एअर इंडिया एक्सप्रेस के संकट के पीछे का कारण?

Air India Express Crisis: एअर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन लंबे वक्त से परेशानी के दौर से गुजर रही है. अब विमानन कंपनी के यूनियन ने श्रम मंत्रालय को लेटर लिखा है. जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी.

Air India Express Crisis: टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस पिछले कुछ वक्त से मुसीबतों का सामना कर रही है. कंपनी और स्टाफ के बीच लंबे वक्त से चल रहे विवाद का असर उसके संचालन पर पड़ रहा है. अब इस मामले में नया मोड़ आया है और एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की यूनियन ने केंद्रीय श्रम आयुक्त को फिर से लेटर लिखा है. इस लेटर में यूनियन ने कहा है कि 10 मई 2024 को एयरलाइन के सभी कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं, इसके बाद भी कंपनी कर्मचारियों के हड़ताल का बहाना करके फ्लाइट्स रद्द कर रही है. इसके साथ ही कई फ्लाइट्स का संचालन देरी से भी किया जा रहा है. ऐसे में यूनियन ने श्रम मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है.

100 से अधिक क्रू मेंबर्स बैठे हैं बेकार

एअर इंडिया एक्सप्रेस के यूनियन ने अपने लेटर में कहा है कि क्रू मेंबर्स के मास सिक लीव लेने के कारण जहां केवल 75 फ्लाइट्स प्रभावित हुई थी, मगर पिछले 10 दिनों में कंपनी के सही प्रबंधन ने होने के कारण 450 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. एयरपोर्ट एंट्री पास की उपलब्धता न होने के कारण 100 से अधिक एअर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स बिना किसी ड्यूटी के बेकार बैठे. उनके फ्लाइंग घंटे कम होने पर उनकी सैलरी पर इसका प्रभाव पड़ेगा.

क्या है पूरा मामला?

एअर इंडिया एक्सप्रेस और उसके क्रू मेंबर्स के बीच लंबे वक्त से एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट (पहले एयरएशिया इंडिया) के विलय को लेकर विवाद चल रहा है. एअर इंडिया एक्सप्रेस और AIX कनेक्ट के विलय की प्रक्रिया चल रही है. इसे लेकर एअर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स लंबे वक्त से नाराज चल रहे हैं. इस कारण चालक दल के सैकड़ों मेंबर एक साथ 7 मई 2024 को सिक लीव पर चले गए थे. इसके साथ ही कर्मचारियों ने अपने फोन को भी बंद कर लिया था. एयरलाइंस ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो सभी ने अपने फोन बंद कर लिए. इस कारण एयरलाइंस के संचालन पर इसका असर पड़ा और कंपनी को 75 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल करना पड़ी थी.

एअर इंडिया एक्सप्रेस के यूनियन के सदस्यों का कहना है कि क्रू मेंबर्स का प्रदर्शन 9 मई को ही खत्म हो गया था, लेकिन एयरलाइंस अभी भी कर्मचारियों के हड़ताल का बहाना करके अभी भी कई फ्लाइट्स के संचालन में देरी और कई को रद्द कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

Property News: गोदरेज का नोएडा प्रोजेक्ट, एक महीने में बिक गए 2 हजार करोड़ के फ्लैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget