एक्सप्लोरर

Air India: एयरक्राफ्ट को माडर्न बनाने में 3300 करोड़ खर्च करेगी एयर इंडिया, इंटीरियर्स का होगा कायापलट

एयर इंडिया अपने एयरक्राफ्ट के इंटीरियर को पूरी तरह बदलने जा रही है. कंपनी केबिन इंटीरियर्स को शानदार बनाने के लिए लगभग 3300 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है.

Air India Aircraft Refurbishment: एयर इंडिया (Air India) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. किसी समय कर्ज में डूबी कंपनी एयर इंडिया के टाटा ग्रुप (Tata Group) में आते ही दिन पलट गए हैं. एयर इंडिया अब दिन प्रतिदिन बेहतर सर्विस देने के मामले में जनता के बीच अपनी अलग पहचान बना रही है, साथ ही अपने नाम को और मजबूत करने में जुटी हुई है. कंपनी अपने वाइड बॉडी एयरक्राफ्टों को माडर्न बनाने जा रही है. इसके एयरक्राफ्टों के इंटीरियर्स को आधुनिक रूप से तैयार किया जाएगा. जिसके लिए कंपनी 400 मिलियन डॉलर लगभग 3300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करने की योजना है. 

ये होगा बदलाव 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया के 27 बोइंग बी-787-8 और 13 बी 777 एयरक्राफ्ट के इंटीरियर को बदला जाएगा. माडर्नाइजेशन के काम में मौजूदा केबिन इंटीरियर्स का कायापलट किया जाएगा. पुरानी सीटों को बदलकर आधुनिक सीटें लगाई जाएगी. जिससे इंटरनेशनल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हो. वह आराम दायक सफर का आनंद ले सके. केबिन इंटीरियर डिजाइन के लिए लंदन की प्रमुख उत्पाद डिजाइन कंपनियों, जेपीए डिजाइन और ट्रेंड वर्क्स को शामिल किया गया है. माडर्नाइजेशन की यह प्रक्रिया साल 2024 के मध्य तक पूरी करने का टारगेट रखा गया है.

एयर इंडिया ने क्या कहा 

इस बारे में एयर इंडिया के एमडी और सीईओ कैंपबेल विल्सन का कहना है कि, ‘‘हमारे विहान. एआई परिवर्तन कार्यक्रम के तहत, एयर इंडिया एक विश्व स्तरीय एयरलाइन के अनुरूप प्रोडक्ट और सेवाओं के उच्चतम मानकों को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि, हम जानते हैं कि वर्तमान में, हमारे 40 वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट के केबिन प्रोडक्ट इस मानक से कम हैं. हालांकि यह परियोजना कुछ महीने पहले शुरू हुई थी, पर अब सार्वजनिक रूप से इसकी विधिवत घोषणा करते हुए हमें खुशी का अनुभव हो रहा है. 

नई रोशनी में दिखेगा एयर इंडिया

कैंपबेल विल्सन ने कहा कि, हमें पूरा विश्वास है कि जब नए बदलाव सामने आएंगे, तो नए इंटीरियर ग्राहकों को खुश करेंगे और एयर इंडिया को एक नई रोशनी में दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि, हम रिफिट प्रक्रिया को जितनी जल्दी हो सके तेज करने के लिए भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और इस बीच, एकदम नए इंटीरियर के साथ कम से कम 11 नए वाइडबॉडी को पट्टे पर लेने की योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी, जानिए कितना है आपके शहर में तेल का भाव, ऐसे करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget