एक्सप्लोरर

Loan Costly: SBI के बाद अब इस प्राइवेट बैंक ने अपने MCLR में की बढ़ोतरी! ग्राहकों पर बढ़ेगा EMI का बोझ

MCLR Hike: रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी के बाद देश के सबसे बड़े सरकापी बैंक एसबीआई ने अपने MCLR में इजाफा किया था. अब एक बड़े प्राइवेट बैंक MCLR में बढ़ोतरी की है.

Loan Rate Hike: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने हाल ही में अपने रेपो रेट में पांचवीं (RBI Repo Rate Hike)  बार बढ़ोतरी की है. 7 दिसंबर को केंद्रीय बैंक देश में महंगाई पर लगाम (Inflation in India) लगाने के लिए कुल 35 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की थी. इस बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने अपने लोन और एफडी रेट्स में इजाफा क्या है. हाल ही देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी अपनी MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (Marginal Cost of Lending Rates) में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की थी.

इसके बाद अब देश के एक और बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने यह फैसला किया है. यह बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank Hikes MCLR). बैंक ने अपने MCLR में 30 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. यह नई दरें 17 दिसंबर, 2022 से लागू हो चुकी हैं. इस बढ़ोतरी के बाद से ही ग्राहकों को अब होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan), एजुकेशन लोन (Education Loan)  आदि पर ज्यादा ब्याज दर देना होगा. आइए जानते हैं बैंक अलग-अलग अवधि पर कितना ब्याज दर ऑफर कर रहा है-

एक्सिस बैंक के नए MCLR के बारे में जानें-

बैंक अपने ग्राहकों को एक साल के लोन पर 0.30 फीसदी ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है. ऐसे में अब एक साल के लोन पर MCLR 8.75 फीसदी हो गया है. वहीं 2 और 3 साल के लोन पर बैंक का MCLR 8.55 फीसदी से बढ़कर 8.60 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं तीन महीने का एमसीएलआर 0.30 फीसदी बढ़कर 8.65 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं 6 महीने का एमसीएलआर 8.70 फीसदी और ओवरनाइट लोन का 8.55 फीसदी तक पहुंच गया है.

कस्टमर्स पर बढ़ेगा EMI का बोझ-

आपको बता दें कि बैंक की लोन की ब्याज दरें मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स पर निर्भर करता हैं. इसके आधार पर ही बैंक अपने लोन की ब्याज दरों को निर्धारित करता है. अगर अपने MCLR में बढ़ोतरी करता हैं तो इसका असर ग्राहकों की ईएमआई पर पड़ता है. बैंक के ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन पर अब ज्यादा ब्याज दर देना होगा.

SBI ने हाल ही बढ़ाया MCLR-

इससे पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI Hikes MCLR) ने अपने अपने MCLR में बढ़ोतरी की थी. बैंक की नई दरें 15 दिसंबर, 2022 से लागू हो चुकी हैं. स्टेट बैंक की वेबसाइट के मुताबिक एक दिन की अवधि के लोन का MCLR 7.60 फीसदी से बढ़कर 7.85 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं एक और तीन महीने का एमसीएलआर 7.75 फीसदी से बढ़कर 8 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं बैंक के 6 महीने और 1 साल के एमसीएलआर की बात करें तो यह 8.05 फीसदी से बढ़कर 8.30 फीसदी तक पहुंच गया है. 2 साल का एमसीएलआर 8.25 फीसदी से बढ़कर 8.50 फीसदी तक पहुंच गया है. SBI का 3 साल का एमसीएलआर 8.35 फीसदी से बढ़कर 8.50 फीसदी तक पहुंच गया है. बता दें आरबीआई रेपो रेट 7 दिसंबर को बढ़कर 6.25 फीसदी तक पहुंच गया है. ऐसे में लगातार बैंक अपनी एफडी और लोन की ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

Flights and Train Delays: उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट के संचालन में हो रही दिक्कत! बड़ी संख्या में ट्रेनें कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
वह दौर जब 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी क्रूड ऑयल की कीमत, बिना जंग के माहौल हो गया था गर्म
वह दौर जब 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी क्रूड ऑयल की कीमत, बिना जंग के माहौल हो गया था गर्म
Share Market Rebound: गिरावट के बाद शेयर मार्केट की दमदार वापसी, जानें किन वजहों से चढ़ा बाजार...
गिरावट के बाद शेयर मार्केट की दमदार वापसी, जानें किन वजहों से चढ़ा बाजार...

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget