एक्सप्लोरर

आदित्य बिरला ग्रुप की रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़ी कंपनी देगी निवेशकों को जोरदार रिटर्न, 2024 में 78% चढ़ा स्टॉक

Aditya Birla Group: आदित्य बिरला समूह भी लगातार रियल एस्टेट कारोबार में विस्तार कर रही है खासतौर से लग्जरी हाउसिंग के सेगमेंट में.

Century Textiles Stock Price: शेयर बाजार में इन दिनों आदित्य बिरला समूह की लिस्टेड स्टॉक्स में रौनक छाई हुई है. समूह की लिस्टेड कई कंपनियों के स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउस इन दिनों बुलिश नजर आ रहे हैं. ब्रोकिंग फर्म एम्बिट कैपिटल रिसर्च ने निवेशकों को आदित्य बिरला समूह की टेक्सटाईल, पेपर पल्प और रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी सेंचुरी टेक्सटाइल्स के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. 

सेंचुरी टेक्सटाइल का स्टॉक खऱीदने की सलाह

सेंचुरी टेक्सटाइल का स्टॉक फिलहाल 2166 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. एम्बिट कैपिटल के मुताबिक अगले एक साल में स्टॉक 2735 रुपये तक जा सकता है और निवेशकों को 26 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. सेंचुरी टेक्सटाइल का मार्केट कैप फिलहाल 24,163 करोड़ रुपये है. वैसे अपने शेयरधारकों के लिए सेंचुरी टेक्सटाइल का स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है. मौजूदा वर्ष 2024 के पहले पांच महीनों में ही स्टॉक में 78 फीसदी, एक साल में 170 फीसदी, दो वर्ष में 204 फीसदी और 3 वर्ष में 332 फीसदी का उछाल आ चुका है. और ब्रोकरेज हाउस स्टॉक में आई इस तेजी के बावजूद कंपनी पर बुलिश हैं. 

रियल एस्टेट कारोबार में जोरदार तेजी संभव 

एम्बिट कैपिटल रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा सेंचुरी टेक्सटाइल्स में रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार बिरला एस्टेट्स शामिल है जिसका फोकस 3 एस पर है जिसमें सेफ्टी, सस्टेनबिलिटी और स्टाइल शामिल है जिसकी बदौलत भीड़ भाड़ वाले प्रीमियम लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में उसे अलग बनाता है.  एम्बिट की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 से लेकर वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान प्री सेल्स में 9 गुना उछाल आया है. 450 बिलियन रुपये का प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है और हर वर्ष 200 बिलियन रुपये के प्रोजेक्ट जोड़ने की तैयारी है जिससे अगले 3 से 5 साल में इस कारोबार में हाई ग्रोथ देखने को मिलेगा. हालांकि एग्जीक्यूशन एक चुनौती है. इसके अलावा सेंचुरी टेक्सटाइल को कैश काउ पेपर पल्प बिजनेस का भी सहारा मिलेगा. हालांकि टेक्सटाइल बिजनेस में दिक्कतें बरकरार है.  

बढ़ रही लग्जरी घरों की डिमांड

ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत के तेज आर्थिक विकास के चलते पिछले तीन सालों में अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट वाले घरों की भारी डिमांड के चलते ऐसे घरों की लॉन्चिंग में 3 गुना उछाल आया है. 2030 तक ऐसे परिवार जिनकी सालाना इनकम 40,000 डॉलर उकी संख्या बढ़कर 29 मिलियन हो जाएगी. बिरला एस्टेट्स इस प्रीमियम सेगमेंट को भूनाने के लिए रणनीतिक तौर पर पूरी तरह तैयार है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Zomato Share Price: जोमैटो के स्टॉक में 44% उछाल संभव, मॉर्गन स्टैनली और एलारा कैपिटल ने शेयर खरीदने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

Stock market में हाहाकार | Sensex 800 अंक टूटा, ₹6 लाख करोड़ डूबे | Paisa Live
J&K Weather Update: Jammu-Kashmir में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद | Snowfall
Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
Air Pollution In India: वायु प्रदूषण से भारत में हर दिन 4657 मौतें, सामने आए डराने वाले आंकड़े
वायु प्रदूषण से भारत में हर दिन 4657 मौतें, सामने आए डराने वाले आंकड़े
कितनी पढ़ी-लिखी हैं ओवैसी की पार्टी AIMIM पार्षद Sahar Shaikh, जिनके भड़काऊ भाषण हो रहे वायरल?
कितनी पढ़ी-लिखी हैं ओवैसी की पार्टी AIMIM पार्षद Sahar Shaikh, जिनके भड़काऊ भाषण हो रहे वायरल?
Embed widget