एक्सप्लोरर

Aditya Birla Group : इंडिया सीमेंट के अल्ट्राटेक के हाथ जाते ही श्रीनिवासन की कुर्सी छिनी, सीईओ और एमडी पद से दिया इस्तीफा

India Cement: दक्षिण भारत के सीमेंट उद्योग पर बादशाहत रखने वाली कंपनी इंडिया सीमेंट पर अब कुमारमंगलम बिड़ला की अगुवाई वाले आदित्य बिड़ला समूह का कब्जा हो गया है.

India Cement: दक्षिण भारत के सीमेंट उद्योग पर बादशाहत रखने वाली कंपनी इंडिया सीमेंट पर अब कुमारमंगलम बिड़ला की अगुवाई वाले आदित्य बिड़ला समूह का कब्जा हो गया है. सात हजार करोड़ में इंडिया सीमेंट के 32.73 फीसदी शेयर अपने अधीन करने के साथ ही आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक ने इसके मैनेजेमेंट को भी पूरी तरह से अपने कंट्रोल में लेने की कवायद शुरू कर दी है. इंडिया सीमेंट के 24 दिसंबर को अल्ट्राटेक की सब्सिडियरी होते ही कभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन के रूप में चर्चित रहे एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट के सीईओ और एमडी के पद से इस्तीफा दे दिया है. इंडिया सीमेंट के मैनेजमेंट से अपना हाथ खींचने की डील के तहत श्रीनिवासन की पत्नी चित्रा श्रीनिवासन, बेटी रूपा गुरुनाथ और वी एम मोहन ने भी बोर्ड से इस्तीफा दिया है.

 अल्ट्राटेक ने इंडिया सीमेंट के 10.13 करोड़ शेयर खरीदे

श्रीनिवासन और उनके परिवार के सदस्यों के इस्तीफे से पहले  दिसंबर की शुरूआत में ही अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से इंडिया सीमेंट के 10 करोड़ 73 लाख शेयर खरीदने की डील फाइनल हो गई थी. इसके तहत  कंपनी के कुछ स्वतंत्र निदेशक एस बालासुब्रमण्यन आदित्यन, कृष्णा श्रीवास्तव, लक्ष्मी अपर्णा श्रीकुमार और संध्या रंजन भी इस्तीफा दे चुके हैं. बोर्ड चार नए निदेशकों केसी झावड़, विवेक अग्रवाल, ई आर राजनारायण और अशोक रामचंद्रन को नियुक्त भी कर चुका है. तीन नए स्वतंत्र निदेशक अलका भरूचा, विकास वालिया और सुकन्या कृपालु भी ज्वाइन कर चुके हैं. 25 दिसंबर को इंडिया सीमेंट की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी गई है.

 सीसीआई दे चुका है डील को मंजूरी

भारत सरकार का कांपीटिशन वाचडॉग कांपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया सात हजार करोड़ में अल्ट्राटेक की ओर से इंडिया सीमेंट का कंट्रोल अपने अधीन करने की डील को मंजूरी भी दे चुका है. सीसीआई ने पहले इंडिया सीमेंट के 26 फीसदी शेयर को ओपन ऑफर के जरिए अपने हवाले करने की मंजूरी अल्ट्राटेक को दी थी. 28 जुलाई को अल्ट्राटेक के प्रमोटर्स और दूसरे साझीदारों के 32.73 फीसदी शेयर 3,954 करोड़ में लेने की घोषणा की. इसके साथ ही दक्षिण भारत के बड़े सीमेंट बाजार पर आदित्य बिड़ला समूह ने अपने पांव पसार दिए हैं.

ये भी पढ़ें: 

Consumer Protection: कंपनियों ने की वादाखिलाफी या प्रॉडक्ट निकला खोटा तो ‘जागृति’ का ऐसे चलेगा डंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget