एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी को अब यहां से आखिरी उम्मीद, फंड के लिए दांव पर लगा रहे बड़ी प्रॉपर्टी

Adani Group Latest Update: देश के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक गौतम अडानी के लिए पिछला एक महीना ठीक नहीं रहा है. इस दौरान उनके शेयरों के भाव तेजी से गिरे हैं.

विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले अडानी समूह (Adani Group) के लिए पिछला एक महीना मुश्किलों भरा रहा है. अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की विवादास्पद रिपोर्ट (Hindenburg Report) आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों के भाव (Adani Group Share Prices) में रिकॉर्ड गिरावट आई है. इसके चलते समूह का एमकैप (Adani Group MCap) भी तेजी से कम हुआ है. बदले हालात के बीच गौतम अडानी (Gautam Adani) के समूह को ग्लोबल हेज फंड्स (Global Hedge Funds) यानी ग्लोबल क्रेडिट फंड्स (Global Credit Funds) से काफी उम्मीदें हैं.

इतना कर्ज लेने की तैयारी

अंग्रेजी अखबार ईटी की एक खबर के अनुसार, अडानी समूह ग्लोबल क्रेडिट फंड्स से कर्ज के रूप में 400 मिलियन डॉलर तक की रकम जुटाने की बातचीत कर रहा है. यह कर्ज समूह के एक प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई कोयला बंदरगाह के बदले लिया जा सकता है. इस बंदरगाह से अडानी समूह Carmichael mine से निकले ज्यादातर कोयले को निर्यात करता है.

कई ग्लोबल फंड्स से हो रही बात

खबर में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि समूह के लिए फंड जुटाने को लेकर नॉर्थ क्वीन्सलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल पर समूह की निगाहें हैं, जिसे अभी अडानी फैमिली ट्रस्ट नियंत्रित कर रहा है. खबर के अनुसार, अडानी समूह ने इसके लिए कई बड़े ग्लोबल क्रेडिट फंड्स के साथ बातचीत शुरू की है. समूह को संभावित कर्जदाताओं से दो टर्म शीट भी मिले हैं, जिनमें हेज फंड फेरालॉन कैपिटल भी शामिल है.

ऑस्ट्रेलिया में ये कारोबार

अडानी समूह भारत के अलावा भी कई देशों में कारोबार करता है. ऑस्ट्रेलिया में समूह कई सालों से मौजूद है. गौतम अडानी की कंपनी Carmichael mine का संचालन करती है. इसके अलावा कंपनी के पास खदान से जुड़ी एक रेल लाइन, नॉर्थ क्वीन्सलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल और एक सोलर फार्म के भी परिचालन का अधिकार है.

रिपोर्ट से इतना नुकसान

हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को जारी एक रिपोर्ट में अडानी समूह के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे. रिपोर्ट में कहा गया था कि अडानी समूह के शेयरों की वैल्यू काफी ज्यादा है. इसके अलावा शेयरों के भाव में हेर-फेर करने समेत अन्य कई आरोप भी लगाए गए थे. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अब तक समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों को भी भारी नुकसान हुआ है. समूह की इन कंपनियों का मार्केट कैप कुल मिलाकर 12 लाख रुपये से ज्यादा गिर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget